विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा बिहार में चुनाव हारे या जीते, शाह बने रहेंगे पार्टी अध्यक्ष : राजनाथ

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Tue, 03 Nov 2015 01:55 AM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2015 02:29 AM (IST)

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तथा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि बिहार में हम हारें या जीतें, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली । भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तथा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि बिहार में हम हारें या जीतें, अमित शाह पार्टी अध्यक्ष बने रहेंगे। किसी भी विधानसभा चुनाव से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जोड़ने का कोई तुक नहीं है। एक अंग्रेजी आर्थिक अखबार से सिंह ने कहा कि जब मैं भी पार्टी का अध्यक्ष था, पार्टी विधानसभा चुनाव हारी और जीती। लेकिन नतीजों से मेरा मूल्यांकन नहीं किया गया।

पढ़ेंः गृहमंत्री राजनाथ का दावा-छोटा राजन आ रहा, दाऊद भी आएगा

अमित पार्टी अध्यक्ष का अपना कार्यकाल पूरा करेंगे और उन्हें नया कार्यकाल भी मिलेगा। मालूम हो कि राजनाथ सिंह 23 जनवरी 2013 को तीन साल के लिए भाजपा अध्यक्ष बने थे। लेकिन गत वर्ष मोदी सरकार में गृह मंत्री बनने के बाद उनकी जगह अमित शाह को अध्यक्ष बनाया गया। अब अमित शाह राजनाथ के तीन साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। यानी जनवरी 2016 तक और उसके बाद फिर अध्यक्ष का चुनाव होगा।

पढ़ेंः नफरत फैलाने का काम कर रहे लालू-नीतीश : राजनाथ सिंह