गुजरात चुनाव नतीजे 2017: विकास के मुद्दे पर ही जीत रही है भाजपा- शाहनवाज
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार बनाने जा रही है और राज्य के लोगों ने विकास के मुद्दे पर ही पार्टी को वोट दिया है।
गांधीनगर, आईएएनएस। गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं और रुझानों में भाजपा राज्य में सरकार बनाने की ओर कदम बढ़ा चुकी है। राज्य की 182 सीटों में 99 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं साल 1995 से सत्ता से दूर कांग्रेस 71 सीटों पर आगे चल रही है।
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार बनाने जा रही है और राज्य के लोगों ने विकास के मुद्दे पर ही पार्टी को वोट दिया है। साल 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद राज्य में ये पहला विधानसभा चुनाव है।
इससे पहले साल 2012 में भाजपा ने सरकार बनाई थी और नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री बने थे। मतगणना के शुरुआती दो घंटों में ही दोनों ही पार्टियां बहुमत के आंकड़े को छूने में कामयाब रहीं थीं। पहले भाजपा फिर कांग्रेस और अब फिर भाजपा ने बढ़त बना ली है। इसके साथ ही भाजपा रुझानों में दोबारा बहुमत हासिल करने में कामयाब हो गई है।
आपको बता दें कि गुजरात की 182 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण के लिए 9 दिसंबर को वोट डाले गए थे। इस दौरान 89 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। 14 दिसंबर को उत्तर और मध्य गुजरात के 93 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी।
यह भी पढ़ें: Live Gujarat Election Results 2017: रुझानों में भाजपा को फिर मिला बहुमत