विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तर प्रदेश में भाजपा ने रखा पचास लाख सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 31 Oct 2014 01:37 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 02:05 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश में शनिवार से शुरू हो रहे सदस्‍यता अभियान के लिए 50 लाख सदस्‍य बनाने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश में शनिवार से शुरू हो रहे सदस्‍यता अभियान के लिए 50 लाख सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य रखा है। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मीकांत वाजपेयी के मुताबिक भाजपा के इस अभियान में महिलाओं और युवाओं को ज्‍यादा से ज्‍यादा अपना सदस्‍य बनाना पार्टी का लक्ष्‍य है। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह दिल्‍ली में इसकी शुरुआत करेंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह इसकी शुरुआत उत्‍तर प्रदेश में करेंगे।

भाजपा ने अपने सदस्‍यों की संख्‍या बढ़ाने के लिए इस बार तकनीक का सहारा लिया है। वाजपेयी ने कहा है कि उत्‍तर प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत के दौरान सभी भाजपा विधायक और सांसद श्रसर मौजूद रहेंगे। अभियान की शुरुआत होने के बाद यह सभी गांव गांव जाकर सदस्‍यता अभियान में अ‍पनी अहम भागीदारी भी निभाएंगे। इसके लिए पार्टी नामी गिरामी लोगों की भी मदद लेगी।

पढ़ें: अब घर बैठे लिजिए भाजपा की सदस्‍यता

पार्टी में सभी वर्गों की भागीदारी पर जोर