विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

असम के मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नेताओं के धोए पैर, देखें वीडियो

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sat, 08 Oct 2022 01:12 PM (IST)

असम की राजधानी गुवाहाटी में भाजपा पार्टी के नए राज्य कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर असम के ...और पढ़ें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के धोए पैर
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के धोए पैर

नई दिल्ली। एनएआइ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा (BJP National President JP Nadda)ने असम की राजधानी गुवाहाटी में पार्टी के नए राज्य कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद रहे और उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के पैर धोए।

हिमंत बिस्वा सरमा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के धोए पैर

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के पैर धोए। ये कार्यकर्ता 1990 के पहले से राज्य में भाजपा पार्टी के साथ जुड़े रहे हें। इसमें 75 सीनियर भाजपा नेता शामिल हुए और इन दिग्गज भाजपा नेताओं के पैर धोने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इनमें वहीं भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे जो 1990 से असम में विभिन्न पदों पर बीजेपी पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं। इस मौके पर हिमंत बिस्वा सरमा के अलावा बीजेपी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे।

पैर धोने का वीडियो हो रहा वायरल

हिमंत बिस्वा सरमा भाजपा के दिग्गज नेताओं के पैर धोते हुए नजर आ रहे हैं। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। बता दें कि अमित शाह और जेपी नड्डा असम के तीन दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं। यहां उन्होंने भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। जानकारी के लिए बता दें कि जे पी नड्डा दोपहर 12 बजे 9 जिला भाजपा कार्यालयों का शिलान्यास करेंगे।

BJP Office Inauguration: असम के विकास की राह में बाधक रही कांग्रेस- अमित शाह का आरोप

गृहमंत्री अमित शाह ने किया जनसभा को संबोधित

असम में भाजपा पार्टी के नए राज्य कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे गृहमंत्री नहीं भाजपा के एक कार्यकर्ता के तौर पर असम आए हैं। अमित शाह ने कांग्रेस पर करारा प्रहार किया और कहा, 'असम की महान भूमि को कांग्रेस ने विघटन की, आतंकवाद की, हड़तालों की, आंदोलनों की भूमि बना दिया था।' इस मौके पर जेपी नड्डा ने असम के स्टेट गेस्ट हाउस में पौधारोपण भी किया।

Nasik Accident: महाराष्ट्र के नासिक में बस में आग लगने से 11 जिंदा जले, कई लोगों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान