विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धर्म की राजनीति नहीं करती भारतीय जनता पार्टी: राजनाथ सिंह

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 09 Oct 2015 11:49 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 12:11 PM (IST)

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी धर्म की राजनीति नहीं करती है। उन्‍होंने दादरी हत्‍याकांड को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी धर्म की राजनीति नहीं करती है। उन्होंने दादरी हत्याकांड को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उनका कहना था कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना राज्यों के निहित है और किसी भी राज्य के लिए यह प्राथमिकता का विषय है। अपने राज्य की कानून व्यवस्था को वहां की सरकार तय करती है।

एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर उन्होंने पत्रकारों को दादरी हत्याकांड पर पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि राज्यों की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र के अधिकार बेहद सीमित हैं। यह राज्य का विषय है। गृहमंत्री ने एक सवाल के जवाब में साफ कर दिया कि केंद्र इस संबंध में राज्य सरकार को न तो आदेश दे सकता है और न ही हस्तक्षेप ही कर सकता है।

धर्म और जाति को सत्ता पाने का हथियार न बनाएं नेता: प्रणब मुखर्जी

दादारी हत्याकांड पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी धर्म की राजनीति नहीं करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ्ा पाने के लिए इस तरह का काम करते हैं। राजनाथ का कहना था कि डेमोक्रेसी में इस तरह की चीजों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में पीएम की चुप्पी पर उठे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पीएम ने इसके लिए उन्हें पूरी जिम्मेदारी सौंपी है। दादरी हत्याकांड पर सरकार ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है और एडवाइजरी भी जारी की है।

पढ़ें: बीफ नहीं जनता से जुड़े मुद्दे उठाएं: राजनाथ सिंह