विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा में अमित शाह की रैली, सोनिया-रॉबर्ट वाड्रा पर बोला हमला

By Edited By:
Published: Mon, 29 Sep 2014 01:52 PM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 04:29 PM (IST)

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फतेहाबाद जिले के टोहना चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने यहां पूर्व की यूपीए 2 सरकार और मौजूदा राज्य सरकार को आडे़ हाथों लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली तीन दिशाओं से हरियाणा को छूती है, बावजूद इसके यहां पर विकास नहीं हुआ।

News Article Hero Image

फतेहाबाद। हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भिवानी के लोहारी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत का नाम ऊंचा किया। आपने केंद्र में भाजपा को सरकार बनाने का मौका दिया और ब एक मौका हरियाणा में भी दीजिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जब तक कश्मीर के अलगाववादियों से बात करेगा उससे सचिव स्तर की बातचीत नहीं होगी।

इससे पहले फतेहाबाद जिले के टोहना में शाह ने पूर्व की यूपीए सरकार और मौजूदा राज्य सरकार को आडे़ हाथों लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली तीन दिशाओं से हरियाणा को छूती है, बावजूद इसके यहां पर विकास नहीं हुआ। उन्होंने हुड्डा सरकार पर हरियाणा को विकास के पथ से नीचे उतारने का भी आरोप लगाया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा को 24 घंटे बिजली चाहिए तो भारतीय जनता पार्टी के चिन्ह कमल पर बटन दबाना होगा। उन्होंने कहा कि गुजरात और मध्य प्रदेश में किसानों की आय बढ़ी है, लेकिन हरियाणा के किसानों की आमदनी घटी है।

अपने चिर-परिचित अंदाज में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा का विकास भले ही नहीं हुआ लेकिन दिल्ली के दामाद रातों-रात अरबपति हो गए। राज्य की कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार कहती है कि एक मौका और दो। दो बार मौका दिया, लेकिन उन्होंने क्या किया? इस बार मोदी जी के नेतृत्व पर मुहर लगाएं।

उनके निशाने पर इस बार हरियाणा में पूर्व की चौटाला सरकार भी रही। उन्होंने कहा कि 20 साल से कभी चौटाला तो कभी हुड्डा की सरकार बन रही है। इस बार भाजपा सभी 90 सीटों पर लड़ रही है। पूर्ण बहुमत से बीजेपी की सरकार बने। राज्य में 15 अक्टूबर को चुनाव होंगे और परिणाम 18 अक्टूबर को घोषित होंगे।

पढ़ें: अब छोटे साथियों को मनाएंगे अमित शाह

अब लक्ष्य राज्यों में सत्ता परिवर्तन : शाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।