विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election: अमेरिकी विशेषज्ञ ने बताया भारत में किसकी बनेगी सरकार, भाजपा को लेकर कर दी ये भविष्यवाणी

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Thu, 23 May 2024 12:00 AM (IST)

अमेरिका के राजनीतिक विशेषज्ञ और यूरेशिया ग्रुप के संस्थापक इयान ब्रेमर ने बुधवार को कहा है कि अपने शानदार काम ...और पढ़ें

अमेरिकी विशेषज्ञ ब्रेमर ने कहा- भाजपा को निश्चित तौर पर मिलेगा तीसरा कार्यकाल।
अमेरिकी विशेषज्ञ ब्रेमर ने कहा- भाजपा को निश्चित तौर पर मिलेगा तीसरा कार्यकाल।

HighLights

  1. भाजपा और उसके सहयोगियों को लगभग 305 सीटें मिलने का लगाया अनुमान
  2. स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया को सराहा, कहा- वैश्विक नेता बन रहा भारत

एएनआई, मुंबई। अमेरिका के राजनीतिक विशेषज्ञ और यूरेशिया ग्रुप के संस्थापक इयान ब्रेमर ने बुधवार को कहा है कि अपने शानदार काम के बलबूते भाजपा को निश्चित तौर पर लगातार तीसरी बार जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत अब वैश्विक नेता बन रहा है। जल्द ही भारत की आर्थिकी दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिकी होगी।

ब्रेमर ने बताया भाजपा को मिलेगी कितनी सीट

उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे पांच वर्ष पहले हुए लोकसभा चुनाव परिणाम जैसे ही रहेंगे। अनुमान लगाया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों को लगभग 305 सीटें मिल सकती हैं। ब्रेमर के अनुसार भाजपा गठबंधन की सीटें 305 से 10 सीटें कम या 10 सीटें अधिक भी हो सकती हैं। ब्रेमर ने भारत की स्वतंत्र निष्पक्ष, पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया की भी सराहना की।

भारत तेजी से कर रहा आर्थिक क्षेत्र में प्रगति

उन्होंने कहा कि भारत की आर्थिकी ने लंबे समय तक खराब प्रदर्शन किया, लेकिन अब भारत की आर्थिकी काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। भारत अब वैश्विक नेता बन रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के उन देशों में से एक है जहां कई कंपनियां बहुत अधिक ध्यान दे रही हैं क्योंकि वे इसे बेहतरीन स्थान के तौर पर देखती हैं, जहां स्थिरता है। गौरतलब है कि इस समय जब पूरी दुनिया में हालात खराब हैं, भारत में व्यापार के लिए अनुकूल माहौल है।

यह भी पढ़ेंः Congress On Ram Mandir: 'कांग्रेस सत्ता में आई तो राम मंदिर पर...', खरगे ने राहुल और प्रियंका गांधी को लेकर कही ये बड़ी बात