विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्रिपुरा निकाय चुनाव में वोटिंग से पहले ही बीजेपी का जलवा, 77 सीटें निर्विरोध जीतीं

Published: Wed, 11 Nov 2026 01:02 PM (IST)

त्रिपुरा निकाय चुनाव में मतदान से पहले ही भाजपा ने 77 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल कर ली है। यह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भाजपा ने त्रिपुरा निकाय चुनाव में 77 सीटें निर्विरोध जीतीं।

  2. पांच नगर निकायों मोहनपुर, कमलपुर, जिरानिया में मिली जीत।

  3. 27 नवंबर को 268 सीटों पर मतदान, 3 दिसंबर को गिनती।

पीटीआई, अगरतला। भारतीय जनता पार्टी ने 27 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले ही 77 सीटो पर जीत हासिल कर ली है। पार्टी ने ये शानदार उपलब्धि चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने और कागजातों की जांच के बाद 77 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की है।

एक अधिकारी ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि त्रिपुरा के पांच नगर निकायों में भाजपा ने 77 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल का है। राज्य के 21 नगर निकायों (जिसमें अगरतला नगर निगम भी शामिल है) की 345 सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की समय-सीमा सात नवंबर को समाप्त हो गई थी। नामांकन पत्रों की जांच मंगलवार को हुई।

268 सीटों पर होगा मतदान

अब 268 सीटों पर मतदान होगा। इस चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए, सीपीआई(एम) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। राज्य चुनाव आयुक्त (SEC) पी.के. चक्रवर्ती ने बताया कि नगर निकायों की 268 सीटों के लिए 810 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान 27 नवंबर को होगा और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को तय की गई है।

बीजेपी के सबसे ज्यादा उम्मीदवार

उन्होंने बताया कि भाजपा के सबसे ज्यादा 342 उम्मीदवार हैं, जबकि सीपीआई(एम) के 218 और कांग्रेस के 201 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा ने पांच नगर निकायों की 77 सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की। ये नगर निकाय मोहनपुर, कमलपुर, जिरानिया, रानीरबाजार और शांतिरबाजार हैं।

 नामांकन वापस कराए जाने के आरोपों को आयोग ने नकारा

चक्रवर्ती ने कहा कि नामांकन जबरन वापस कराए जाने के आरोपों के बाद हमने धलाई के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी। जमीनी रिपोर्ट से पता चलता है कि अंबासा या धलाई जिले में कहीं भी ऐसी कोई घटना नहीं हुई। हालांकि, CPI(M) के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी ने दावा किया कि अंबासा में पार्टी के उम्मीदवारों को मंगलवार को धमकियां मिलने, डराए-धमकाए जाने और उनके घरों पर हमले होने के बाद अपना नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर किया गया।

कोलकाता एयरपोर्ट पर एअर इंडिया विमान को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में मिला नोट; मुंबई जा रही थी फ्लाइट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।