'चलो लगी 1 करोड़ रुपये की शर्त', केरलम चुनाव के नतीजों से पहले BJP उम्मीदवार का जीत पर बड़ा दावा
भाजपा नेता पीसी जॉर्ज ने केरल विधानसभा चुनाव में पूंजार सीट से अपनी शानदार जीत का दावा करते हुए एक करोड़ रुपये की शर्त लगाने की बात कही है।

बीजेपी उम्मीदवार पीसी जॉर्ज का जीत पर बड़ा दावा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा नेता और केरलम विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार पीसी. जॉर्ज को पूंजार सीट से अपनी शानदार जीत का इतना यकीन है कि वह इसके लिए एक करोड़ रुपये की शर्त लगाने को भी तैयार हैं।
उन्होंने टीवी चैनल से रविवार को कहा, 'मैं बड़े अंतर से जीतूंगा। अगर किसी को संदेह है, तो वे एक करोड़ रुपये की शर्त लगा सकते हैं।'
भाजपा नेता का बड़ा दावा
जॉर्ज ने पाला निर्वाचन क्षेत्र में अपने बेटे शोन जार्ज की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि अगली विधानसभा में दोनों एक साथ विधानसभा में प्रवेश करेंगे। उन्होंने दावा किया कि राजीव चंद्रशेखर के नेतृत्व में भाजपा केरल में बढ़त हासिल करेगी और किसी भी पार्टी या गठबंधन को चुनाव में पूर्ण बहुमत नहीं मिलेगा।
जॉर्ज ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सबसे ज्यादा सीटें जीतेगा जबकि माकपा के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) का प्रदर्शन कुछ खास खराब नहीं रहेगा।
जॉर्ज ने अनुमान जताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य में लगभग 11 सीट जीतेगा। केरलम की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान नौ अप्रैल को हुआ था। मतगणना सोमवार को होगी।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- केरलम में तीसरी ताकत बन रही BJP? LDF-UDF की राजनीति में मची हलचल
यह भी पढ़ें- केरलम में फिर से LDF सरकार या UDF करेगी कमाल? सोमवार को होगा फैसला
