Move to Jagran APP

Top News 11 April 2023 : हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा का हल्‍ला बोल, पढ़ें अब तक की प्रमुख खबरें

Top News 11 April 2023 झारखंड में हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन जारी है। वहीं अतीक अहमद को प्रयागराज की अदालत में पेश करने के लिए पुलिस टीम अहमदाबाद की साबरमती जेल पहुंच गई है। आइए जानते हैं शाम की प्रमुख खबरों में क्या कुछ है-

By Ashisha Singh RajputEdited By: Ashisha Singh RajputPublished: Tue, 11 Apr 2023 03:03 PM (IST)Updated: Tue, 11 Apr 2023 03:03 PM (IST)
मंगलवार को देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। मंगलवार को देश और दुनिया में कई ऐसी घटनाएं घटी जिसने सुर्खियां बटोरी। आइए आज दिन-भर 05 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं। झारखंड में हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन जारी है। इस दौरान एक तरफ प्रदर्शनकारियों की तरफ से पुलिसबल पर पानी की बोतलें फेंकी जा रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के अनशन शुरू करने के साथ ही बड़े राजनीतिक संकेत मिलने लगे हैं।

loksabha election banner

1- हेमंत सोरेन के खिलाफ भाजपा का हल्‍ला बोल

झारखंड में हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन जारी है। इस दौरान एक तरफ प्रदर्शनकारियों की तरफ से पुलिसबल पर पानी की बोतलें फेंकी जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस भी प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश में जुटी हुई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर-

2- अपनी ही सरकार के खिलाफ मौन अनशन पर बैठे पायलट

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के अनशन शुरू करने के साथ ही बड़े राजनीतिक संकेत मिलने लगे हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर पायलट जयपुर के शहीद स्मारक पर मंगलवार सुबह 11 बजे से अपनी ही सरकार के खिलाफ मौन धारण कर अनशन पर बैठ गए हैं। वे शाम चार बजे तक अनशन करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर-

3- साबरमती जेल पहुंची UP पुलिस, मांगेगी अतीक अहमद की रिमांड

उमेश पाल हत्याकांड में साजिश रचने के नामजद अभियुक्त माफिया अतीक अहमद को प्रयागराज की अदालत में पेश करने के लिए पुलिस टीम अहमदाबाद की साबरमती जेल पहुंच गई है। मंगलवार सुबह साबरमती जेल पहुंची पुलिस टीम अतीक अहमद को लेकर दिन में प्रयागराज के लिए रवाना होने वाली है। यहां पढ़ें पूरी खबर-

4- नेपाल में प्रवेश कर सकता है अमृतपाल सिंह

खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा है। अमृतपाल को पकड़ने के लिए हजारों पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस लगातार काम कर रही है। न केवल भारत बल्कि नेपाल की पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। संदेह है कि कट्टरपंथी सीमावर्ती देश में प्रवेश कर सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर-

5- मानसून को लेकर नया अपडेट, IMD ने बताया

मौसम विभाग ने आज एक बार फिर देश में मानसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है। IMD का अपडेट आम लोगों और किसानों के लिए खुशखबरी लाया है। विभाग के अनुसार, इस बार सामान्य मानसून रहने की उम्मीद है और अल नीनो की स्थिति के बावजूद इसका असर मानसून पर ज्यादा नहीं पड़ेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर-


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.