Move to Jagran APP

Weather Forecast: भोपाल रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा पहुंचा 37 डिग्री पार, दो दिन बाद बादल छाने के आसार

गर्म हवाएं आने के कारण मध्यप्रदेश में तापमान बढ़ रहा है। सोमवार को भी तापमान इसी तरह बना रहने की संभावना है। मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर दिन और रात के तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 09:14 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 09:14 PM (IST)
11-12 मार्च को प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने के आसार।

भोपाल, राज्य ब्यूरो। पाकिस्तान पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा का रख दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हो गया है। इस वजह से तापमान में ब़़ढोतरी होने लगी है। रविवार को राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान भी रहा। इसके पूर्व चार मार्च को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

11-12 मार्च को प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने के आसार, भोपाल में पारा पहुंचा 37 डिग्री पार

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं। उधर 11-12 मार्च को प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को भोपाल में अधिकतम तापमान, शनिवार के अधिकतम तापमान (35.1 डिग्री सेल्सियस) की तुलना में 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य रहा, लेकिन शनिवार के न्यूनतम तापमान (14.5 डिग्री सेल्सियस) के मुकाबले 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान पर सक्रिय

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान पर सक्रिय हैं। उसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इससे हवा का रुख दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हो गया है।

गर्म हवाएं आने के कारण मध्यप्रदेश में तापमान बढ़ रहा

गर्म हवाएं आने के कारण मध्यप्रदेश में तापमान बढ़ रहा है। सोमवार को भी तापमान इसी तरह बना रहने की संभावना है। मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर दिन और रात के तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।

रविवार को चार महानगरों का तापमान

शहर       अधिकतम    न्यूनतम

भोपाल     37.4      16.4

इंदौर       35.5      18.4

जबलपुर  36.2       16.0

ग्वालियर  36.2       15.5 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.