हाथों में मेहंदी लगने से पहले ही थम गईं सांसें, शादी का आखिरी कार्ड बांटने निकली बेटी की बेंगलुरु में दर्दनाक मौत
बेंगलुरु में शादी का आखिरी कार्ड बांटने निकली सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल सिंधुश्री और उनकी चचेरी बहन विद्या की सड़क हादसे में ...और पढ़ें

हादसे की तस्वीर (एआई)।
HighLights
शादी का आखिरी कार्ड बांटने निकली दुल्हन की मौत।
बेंगलुरु में लॉरी की टक्कर से दो बहनों ने गंवाई जान।
पिता ने कहा, हल्दी की जगह अंतिम संस्कार की तैयारी।
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। बेटी की शादी की तैयारी के बजाय पिता अर्थियों की तैयारी में जुटा है। यह दुखद नजारा है बेंगलुरु के दीपांजलि नगर का। यहां पर बेटी अपनी ही शादी का आखिरी कार्ड बांटने के लिए निकली, लेकिन घर लौट कर नहीं आ सकी। घर आई तो सांसें थम गई थी। ये दृश्य देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ गए।
सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल सिंधुश्री और उनकी चचेरी बहन विद्या कार्ड बांटने के लिए निकली लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। एक लॉरी ने उनकी दो पहिया वाहन में टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई।
पिता का रो-रोकर बुरा हाल
मुर्दाघर में पिता जब शव लेने जा रहे थे तब बार-बार यही कह रहे थे कि "आज मेरी बेटी की 'हल्दी' की रस्म होनी थी। लेकिन इसके बजाय, मैं उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहा हूं। रविवार को उसकी शादी का रिसेप्शन था, और पूरा घर शादी की तैयारियों से भरा हुआ था। अब सब कुछ खत्म हो गया है।"
शादी की तैयारी में जुटा परिवार
पिता नंजुंडप्पा अपनी इकलौती बेटी सिंधुश्री (29) को खो देने के बाद से टूट गए हैं। शादी की तैयारी में जुटा परिवार दुख में डूबा हुआ है। सिंधुश्री सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल थी और और उनकी चचेरी बहन विद्या (19) डिप्लोमा के आखिरी साल की छात्रा थीं। इस हादसे में दोनों की ही मौत हो गई है।
आखिरी कार्ड बांटने के दौरान हुआ हादसा
सिंधुश्री की शादी के जश्न की शुरुआत गुरुवार से ही होनी थी, जिसमें हल्दी जैसी दूसरे रस्म भी थे। अस्पताल के मुर्दाघर में रोते हुए नंजुंडप्पा ने बताया कि उनकी बेटी आखिरी समय में शादी का एक आखिरी निमंत्रण पत्र बांटने के लिए बाहर गई थी।
ऑटो रिक्शा चला कर बेटी को पढ़ाया
उन्होंने कहा कि वो ऑटो रिक्शा चला कर गुजारा करते हैं लेकिन बेटी को पढ़ा कर सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल बनाया। उन्होंने बताया कि शादी के लिए सब कुछ खरीद लिया था, पूरा घर शादी के सामान से भरा पड़ा है। अब सब कुछ खत्म हो गया है। इस हादसे में जान गंवाने वाली विद्या उनकी बहन की बेटी थी। उनकी बहन के दो बच्चे थे, जबकि उनकी अपनी इकलौती बेटी थी। इस वजह से परिवार और ज्यादा दर्द में है।
सोशल मीडिया पर भी यूजर्स जता रहे दुख
सिंधुश्री की शादी का जश्न मनाने का इंतजार कर रहा परिवार रातों-रात गहरे शोक में डूब गया। सोशल मीडिया पर उसकी शादी की तैयारियों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोग इस हादसे पर गहरा दुख जता रहे हैं। पुलिस लॉरी चालक की तलाश कर रही है, जो हादसे के बाद मौके से भाग गया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।