विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीस फीसद कमीशन पर RBI का अफसर करता था काला धन सफेद

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Wed, 14 Dec 2016 12:46 PM (IST)Updated: Wed, 14 Dec 2016 02:48 PM (IST)

कट्टूकरण के साथ ही स्टेट बैंक ऑफ मैसूर के कैशियर हेड पराशिवमुर्ति पर मनीलाउंड्रिंग के 12 केस में शामिल होने का आरोप है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जेएनएन। नोटबंदी के बाद कालेधन वालों पर लगातार कार्रवाई के बीच मंगलवार को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बेंगलुरु में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एक कर्मचारी को मनीलाउंड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने आरबीआई के सीनियर स्पेशल असिस्टेंट मिशेल कट्टूकरन के साथ ही दो अन्य लोगों को भी पकड़ा है। सीबीआई के अधिकारियों का कहना है कि उन अभियुक्तों से 17 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

कट्टूकरण के साथ ही स्टेट बैंक ऑफ मैसूर के कैशियर हेड पराशिवमूर्ति पर मनीलाउंड्रिंग के 12 केस में शामिल होने का आरोप है। उन पर 1.51 करोड़ रुपये के पुराने बंद हो चुके नोटों को नई करेंसी के साथ तीस फीसदी कमीशन लेकर उसे बदलने का भी आरोप है। कट्टूकरण वह पहला शख्स है, जिसे किसी केन्द्रीय बैंक के अधिकारी के तौर पर इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

कई जगहों पर करेंसी जब्त

उधर, आयकर विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों की छापेमारी में बुधवार सुबह से ही करोड़ों रुपये की बरामदगी हुई है। इस काम में आयकर विभाग के साथ ही सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय देशभर में सक्रिय है और कालेधन वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें- क्वॉलकॉम ने कहा, भारत में सुरक्षित नहीं हैं ई-वॉलेट और बैंकिग एप

राजधानी दिल्ली से 3.25 करोड़ बरामद

राजधानी दिल्ली के करोलबाग इलाके से 3.25 करोड़ रुपये पुलिस ने जब्त किए और पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आयकर विभाग और अपराध शाखा के संयुक्त अभियान के दौरान ये पैसे जब्त किए गये। ये सभी आरोपी पुराने नोटों की करेंसी दिल्ली से लेकर जाते थे और उसे मुंबई में सफेद करते थे। ये सभी इस काम को पिछले नवंबर से ही कर रहे थे।

पुणे में 67 लाख रुपये की नकदी जब्त

जबकि, पुणे में 67 लाख रुपये की नकदी के साथ पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया।

गोवा में 68 लाख के साथ 3 गिरफ्तार

गोवा की राजधानी पणजी में कालेधन वालों पर कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग ने 68 लाख रुपये की नई करेंसी मंगलवार की रात जब्त की है। इसके साथ ही, पुलिस ने वकाड इलाके से चार लोगों को भी नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़ में 2.18 करोड़ बरामद

चंडीगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2.18 करोड़ रूपये बरामद किए है। जिनमें से 17.74 लाख रूपये नए नोट और सौ-सौ के 52 लाख मिले।

पढ़ें- काले धन की जांच के लिए IT के साथ आए सीबीआइ, इडी और पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।