विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु में हाईवे पर बाइक से टक्कर के बाद कैंटर से भिड़ी कार, 7 लोगों की मौत

Published: Fri, 13 Feb 2026 10:47 AM (IST)

बेंगलुरु के ग्रामीण जिले होसकोटे में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। होसकोटे-डबासपेट नेशनल हाईवे (NH-648) पर एम सत्यवारा ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां आज शुक्रवार सुबह ग्रामीण जिले होसकोटे के बाहरी इलाके में चेन रोड एक्सीडेंट में करीब सात लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, यह एक्सीडेंट होसकोटे-डबासपेट नेशनल हाईवे (NH-648) पर एम सत्यवारा गांव के पास हुआ। होसकोटे से देवनहल्ली की तरह जा रही XUV 700 कार मोटरसाइकिल से टकरा गई।

मोटरसाइकिल से टकराने के बाद कार ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और गाड़ी एक कैंटर से जाकर टकरा गई। कार, मोटरसाइकिल और कैंटर की टक्कर में एक और कार शामिल हो गई।

बेंगलुरु हाईवे पर चार वाहनों में जोरदार टक्कर

होसकोटे-डबासपेट नेशनल हाईवे पर चार वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए। कार और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद कैंटर भी टकरा गया और बाद में एक और कार इस हादसे की चपेट में आ गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की खबर सामने आई है। शवों को होसकोटे सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का अनुमान है कि सभी मृतक बेंगलुरु के कोथनूर के रहने वाले थे, हालांकि इन सभी की पहचान अभी कंफर्म नहीं हुई है।

(सामाचार एजेंसी एएनआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु: इंजीनियर बेटे ने की रिटायर्ड नेवी अधिकारी पिता की हत्या, मां को भी चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

यह भी पढ़ें- Zomato से Zepto तक... क्विक-कॉमर्स सेक्टर में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में सालाना 21% की वृद्धि; रिपोर्ट में बड़ा दावा