विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु: इंजीनियर बेटे ने की रिटायर्ड नेवी अधिकारी पिता की हत्या, मां को भी चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

Published: Thu, 12 Feb 2026 11:47 AM (IST)

मंगलवार सुबह बेंगलुरु के विज्ञान नगर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहन चंद्र भट ने कथित तौर पर अपने माता-पिता, रिटायर्ड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बेंगलुरु में बेटे ने माता-पिता को चाकू मारकर हत्या की।

  2. रिटायर्ड नेवी कैप्टन और डेंटिस्ट मां की हुई मौत।

  3. सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटा रोहन चंद्र भट गिरफ्तार।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार की सुबह कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के विज्ञान नगर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने माता-पिता की उनके घर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। मरने वालों की पहचान 60 साल के रिटायर्ड नेवी कैप्टन नवीन चंद्र भट और उनकी 55 साल की पत्नी डेंटिस्ट डॉ. श्यामला भट के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी 33 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहन चंद्र भट ने परिवार में झगड़े के बाद अपने माता-पिता पर चाकू से हमला किया। दोनों को आनन फानन में इलाज के लिए मणिपाल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुबह 8:15 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज

इस मामले में मणिपाल अस्पताल की डॉक्टर डॉ. माधवी नायर की शिकायत पर एचएएल थाने में रोहन चंद्र भट के खिलाफ हत्या का शिकायत दर्ज किया गया है। पुलिस जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति और हॉस्पिटल के डॉक्टर की शिकायत के बाद रोहन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।

पुलिस ने रोहन को गिरफ्तार कर लिया है और हमले के पीछे का असली मकसद पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है। इस बीच, बुजुर्ग कपल की बेटी अमेरिका से भारत वापस आ रही है और उसके जल्द ही आने की उम्मीद है।

बेटे ने क्यों की हत्या?

प्राथमिक जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बेटा रोहन सॉफ्टवेयर इंजीनियर है, जो खुद का बिजनेस भी करता है। घर में लंबे समय से तनाव और मतभेद चल रहे थे।

हालांकि, विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। विवाद की असली वजह जानने के लिए पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में खेला तय! कांग्रेस विधायक का दावा- 80 से 90 कांग्रेस MLA चाहते हैं DK शिवकुमार बनें CM

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।