विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IT सिटी से पहुंचे समंदर किनारे, बेंगलुरु कपल की 'गोवा लाइफ' वाली अनोखी Story

Published: Mon, 02 Nov 2026 05:56 PM (IST)

बेंगलुरु के राधिका और एकांश नामक कपल ने शहर की भागदौड़ छोड़ गोवा में बसने का अपना सपना पूरा किया।

बेंगलुरु कपल का गोवा शिफ्टिंग का अनोखा सफर

बेंगलुरु कपल का गोवा शिफ्टिंग का अनोखा सफर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। मेट्रो शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी छोड़कर शांत और सुकून भरा जीवन जीना कई लोगों का सपना होता है। बेंगलुरु के एक कपल, राधिका और एकांश ने न केवल इस सपने को सच कर दिखाया।

कपल बेंगलुरु छोड़कर गोवा शिफ्ट हो गया है और अपनी जर्नी भी वीडियो के माध्यम से उन्होंने शेयर की।

इतना ही नहीं कपल ने इंस्टाग्राम पर एक विस्तृत वीडियो शेयर कर यह भी बताया कि बेंगलुरु से गोवा शिफ्ट होने में उनका कितना पैसा खर्च हुआ है।

शिफ्टिंग में आया इतना खर्च

गोवा शिफ्ट होने के एक महीने के बाद कपल ने अपने पूरे बजट का ब्योरा साझा किया है। उनके अनुसार, बेंगलुरु से गोवा जाने और वहां सेटल होने में कुल 75,500 रुपये का अतिरिक्त खर्च आया।

सामान की पैकिंग और स्टोरेज: बेंगलुरु की सोसाइटी से सामान निकालने और स्टोर करने में 15,000 खर्च हुए।

सामान का ट्रांसपोर्टेशन: पूरे सामान को बेंगलुरु से गोवा पहुंचाने में 24,000 लगे।

रोड ट्रिप का खर्च: कार सर्विसिंग, PUC और पेट्रोल मिलाकर 10,000 का खर्च आया।

घर की तलाश का पेट्रोल खर्च: गोवा में नया घर खोजने के दौरान घूमने-फिरने में 5,000 के पेट्रोल की खपत हुई।

खाने-पीने का खर्च: राशन, ऑनलाइन डिलीवरी और बाहर खाने पर 12,000 खर्च हुए।

नए घर की सेटिंग: AC, वॉशिंग मशीन इंस्टॉलेशन, कारपेंटर और प्लंबर के काम में करीब 9,500 लगे।

इसके अलावा, नया घर मिलने तक तीन हफ्ते एयरबीएनबी में रुकने का खर्च 45,000 रुपये आया, लेकिन कपल ने इसे अतिरिक्त खर्च में नहीं जोड़ा क्योंकि वे इतना ही किराया बेंगलुरु में हर महीने देते थे।

कम पैसों में शुरु हुई नई जिंदगी

सिंतबर में बेंगलुरु छोड़ने का फैसला करने वाले राधिका और एकांश का कहना है कि उनका फैसला पूरी तरह सही और सार्थक रहा।

एक वीडियो में राधिका और एकांश ने वीडियो के अंत में कहा, जब लोग गोवा की महज 5 दिनों की ट्रिप पर 30 हजार से 40 हजार रुपये खर्च कर देते हैं, ऐसे में यहां एक नई जिंदगी और नए सफर की शुरुआत करने के लिए 75,500 रुपये खर्च करना बिल्कुल सही और फायदे का सौदा है।

सोशल मीडिया पर इस कपल का यह अनुभव और बजट ब्रेकडाउन जमकर वायरल हो रहा है, जो उन लोगों के लिए प्रेरणा बना है जो शहरों के शोर-शराबे से दूर सुकून की तलाश में हैं।

यह भी पढ़ें- चेन्नई से खरीदा ऑटो, आगरा घुमाया और फिर ले गए लंदन; ब्रिटिश कपल के 'प्यारे ऑटो' की अनोखी Love Story

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।