चेन्नई से खरीदा ऑटो, आगरा घुमाया और फिर ले गए लंदन; ब्रिटिश कपल के 'प्यारे ऑटो' की अनोखी Love Story
ब्रिटेन के हेलेन और मिक ने भारत में 4,128 किलोमीटर की यात्रा अपने ऑटो-रिक्शा 'टिम्मी' से की और फिर उसे अपने साथ ब्रिटेन ले गए।

ब्रिटिश जोड़ा भारत से ऑटो लंदन ले गया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, लंदन। छुट्टियों की यादगार चीजों के तौर पर लोग आमतौर पर छोटी-मोटी चीजें या तस्वीरें अपने साथ ले जाते हैं। लेकिन ब्रिटेन के एक जोड़े ने भारत के प्रति अपने लगाव को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया।
भारत यात्रा के दौरान जिस ऑटो-रिक्शा से उन्होंने 4 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया, उसे वे अपने साथ ब्रिटेन ले गए।
4,128 किलोमीटर का सफर
ब्रिटेन के रहने वाले हेलेन और मिक ने भारत में 75 दिन बिताए। उन्होंने तमिलनाडु के चेन्नई से एक लाल और काले रंग का बजाव ऑटो-रिक्शा खरादी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर TN 03 AA 4342 है। उन्होंने प्यार के इस ऑटो का नाम टिम्मी द टिन कैन रखा।
इस तीन-पहिया वाहन से उन्होंने भारत में 4,218 किलोमीटर की लंबी यात्रा की। इस दौरान उन्होंने आगरा के ताजमहल सहित देश के कई राज्यों, शहरों और प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। उन्होंने इस ऑटो के आगे के हिस्से पर कार्टून जैसी आंखें और एक प्यारी सी मुस्कान बनवाई थी, जिससे यह उनका एक अनोखा हमसफर बन गया था।
शिप से ब्रिटेन पहुंचा
जब छुट्टियां खत्म हुईं, तो हेलेन और मिक का टिम्मी को भारत में ही छोड़कर जाने का मन नहीं हुआ। उन्होंने इसे समुद्री रास्ते से ब्रिटेन भिजवाने का फैसला लिया। लगभग छह महीने के लंबे इंतजार के बाद, 23 अक्तूबर 2026 को यह जोड़ा लंदन गेटवे पोर्ट पर टिम्मी का स्वागत करने पहुंचा।
अब पास करना होगा सेफ्टी टेस्ट
टिम्मी भले ही ब्रिटेन पहुंच गया है, लेकिन वहां की सड़कों पर इसे कानूनी रूप से चलाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। ब्रिटेन के सख्त यातायात नियमों और सुरक्षा मानकों के पास करने के लिए इसमें कुछ जरूरी तकनीकी बदलाव करने होंगे और कागजी कार्रवाई पूरी करनी होगी।
सोशल मीडिया पर हिट हुआ 'टिम्मी'
भारत यात्रा के दौरान कपल ने अपने इस ऑटो के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट (timmy_the_tin_can) भी बनाया। इस अकाउंट पर वे अपनी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहे हैं। अब तक इस पेज पर 100 से ज्यादा पोस्ट की जा चुकी हैं और इसे 17 हजार से अधिक लोग फॉलो कर रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।