विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु में महिला करा रही थी मैटरनिटी फोटोशूट, पानी के पूल में गिरा बच्चा; डूबने से मौत

Published: Mon, 16 Feb 2026 03:13 PM (IST)Updated: Mon, 16 Feb 2026 03:56 PM (IST)

बेंगलुरु में एक मां के मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान उसके छोटे बच्चे लक्ष्मीर की पानी के पूल में डूबने से ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक मां मैटरनिटी फोटोशूट करा रही थी, इसी दौरान उसके छोटे बच्चे की पानी के पूल में गिरने से मौत हो गई। बच्चे की पहचान लक्ष्मीर के रूप में हुई है।

यह घटना शनिवार को उस वक्त हुई जब 8 महीने की प्रेग्नेंट महिला स्वाती अपने दूसरे बच्चे की आने की तैयारी में वाटर पूल के किनारे एक फोटोशूट करा रही थी। स्वाती और चरण का दूसरा बच्चा वहां खेल रहा था, तभी पास वह इस पानी के पूल में फिसलकर गिर गया। वहां मौजूद लोगों को बच्चे के पानी में गिरने का सही समय पर पता नहीं चल पाया और मदद नहीं मिल सकी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

कुछ देर बाद जब बच्चे के बारे में पता चला तो उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। सरकारी अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम किया गया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और घटना की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि फोटोशूट के दौरान कोई लापरवाही तो नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे के पिता किसी काम के सिलसिले में विदेश में थे। उनके आज बेंगलुरु लौटने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: बेटे ने किया माता-पिता का कत्ल, अंतिम संस्कार में 5 मिनट के लिए हुआ शामिल, चेहरे पर नहीं दिखी कोई शिकन