बेटे ने किया माता-पिता का कत्ल, अंतिम संस्कार में 5 मिनट के लिए हुआ शामिल, चेहरे पर नहीं दिखी कोई शिकन
बेंगलुरु में बेटे रोहन चंद्र भट ने अपने माता-पिता कैप्टन नवीन चंद्र भट और डॉ. श्यामला भट की हत्या कर ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था, जहां एक बेटे ने अपने माता-पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। कैप्टन नवीन चंद्र भट और डॉ. श्यामला भट की हत्या के कुछ दिन बाद शनिवार, 14 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
कैप्टन नवीन चंद्र भट और डॉ. श्यामला भट की हत्या का मुख्य आरोपी उनका बेटा रोहन चंद्र भट है, जिसे पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है।
बेटे के चेहरे पर नहीं कोई अफसोस
कैप्टन नवीन चंद्र भट और डॉ. श्यामला भट के अंतिम संस्कार में पुलिस रोहन को विल्सन गार्डन श्मशान घाट ले गई ताकि वह उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें।
रोहन को जब श्मशान घाट पर लाया गया और उसके सामने उसके माता-पिता की चिता रखी थी, तब भी उसके चेहरे पर न तो कोई शिकन दिखी और न ही कोई अफसोस नजर आया।
रोहन का चल रहा था इलाज
कैप्टन नवीन चंद्र भट और डॉ. श्यामला भट के अंतिम संस्कार में अमेरिका से उनकी 31 साल की बेटी रश्मि भट भी पहुंचीं। अपने माता-पिता के शवों को देखकर रश्मि का बुरा हाल था।
जांचकर्ताओं को दिए अपने बयान में रश्मि ने बताया, 'मेरे भाई का सिजोफ्रेनिया का इलाज चल रहा था। मेरे माता-पिता, खासकर मेरी मां ने उसका इलाज कराने की पूरी कोशिश की।'
रश्मि ने अपने भाई के बारे में आगे बताया, 'उसके मूड स्विंग्स और अजीब व्यवहार की वजह से, मैंने दो साल पहले उससे बात करना बंद कर दिया था। लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह इस हद तक जाएगा।'
