विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब कोर्ट की अवमानना में फंसे आजम

By Edited By:
Published: Tue, 28 Jan 2014 08:15 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 28 Jan 2014 08:20 AM (GMT+05:30)

नवाबी दौर में बने गेट तोड़ने पर कैबिनेट मंत्री आजम खां कोर्ट की अवमानना में फंस गए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ...और पढ़ें

News Article Hero Image

रामपुर। नवाबी दौर में बने गेट तोड़ने पर कैबिनेट मंत्री आजम खां कोर्ट की अवमानना में फंस गए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंत्री व जिलाधिकारी को नोटिस भेजकर चार मार्च तक जवाब देने का आदेश दिया है।

शहर में नवाबी दौर में बने तमाम गेटों को जर्जर बताते हुए नगर पालिका ने तुड़वा दिया। 16 नवंबर को नवाब गेट तोड़ा गया। तब इसके विरोध में कांग्रेसियों ने धरना दिया। धरना दे रहे कांग्रेसियों और रालोद नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद आजम ने किले के गेटों को भी तोड़े जाने की इच्छा जताते हुए जिला अधिकारी को पत्र लिखा। इस पर कांग्रेस विधायक नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां हाईकोर्ट चले गए।

इसे भी पढ़े: मोदी व भाजपा पर फिर बरसे आजम

अब आजम भी पार्टी बने

अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट में अब कैबिनेट मिनिस्टर आजम खां को भी पार्टी बनाया गया है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अदालत के 10 दिसंबर के आदेश का पालन नहीं किया गया। यह प्रथमदृष्टया अवमानना का केस बनता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।