मुंबई: आज ऑटो रिक्शा चालकों का हड़ताल, होगी दिक्कत
मुंबई ऑटो रिक्शा टैक्सी मेन्स यूनियन ने पूरे शहर में अॉटो रिक्शा का हड़ताल घोषित किया है।
मुंबई। मुंबई के आज सभी ऑटो रिक्शा चालकों ने एक दिन के हड़ताल की घोषणा की है। मुंबई ऑटो रिक्शा टैक्सी मेन्स यूनियन ने हड़ताल का एलान किया है।
हड़ताल को लेकर यूनियन मांगे हैं-
- अवैध रूप से चलने वाली बसें, कॉल सेंटर की कारों को प्रतिबंधित किया जाए।
- टैक्सी पर लगने वाले नियम एग्रीगेटर टैक्सी सर्विस, ओला व उबर पर लागू हों।
- जिन ऑटो चालकों के पास 3 साल पुराना लाइसेंस हो उसे बैच के योग्य माना जाए।
यूनियन का दावा है कि 85 हजार से अधिक ऑटो रिक्शा चालक उसके सदस्य हैं। इसलिए इस हड़ताल से सड़क और गलियों से ऑटो पकड़ने वाले लोगों को दिक्कत हो सकती है। हालांकि शिवसेना या मनसे जैसी ऑटो-रिक्शा यूनियन के ऑटो चल रहे हैं।
चालान के विरोध में ऑटो चालकों ने लगाया जाम
डीजल गाड़ियों पर बैन से ऑटो इंडस्ट्री को हुआ 4000 करोड़ का घाटा