Move to Jagran APP

रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे को आंग सान सू ने बताया दशकों पुरानी समस्या

म्यांमार की स्टेट काउंसिलर आंग सान सू की ने कहा है कि रोहिंग्या मुसलमानों की समस्या का समाधान मैं अपने 18 महीने के शासन में कर दूंगी।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Thu, 07 Sep 2017 12:19 PM (IST)Updated: Thu, 07 Sep 2017 12:19 PM (IST)
रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे को आंग सान सू ने बताया दशकों पुरानी समस्या
रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे को आंग सान सू ने बताया दशकों पुरानी समस्या

 नई दिल्ली (एजेंसी)।  रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर नोबेल पुरस्कार विजेता और म्यांमार की स्टेट काउंसिलर आंग सान सू की ने  कहा है कि रोहिंग्या मुसलमानों का मुद्दा दशकों पुरानी समस्या है। ऐसे में मुझसे यह उम्मीद करना कि मैं अपने 18 महीने के शासन में इस समस्या का समाधान कर दूंगी, ऐसा सोचना थोड़ा अनुचित होगा। सू की ने कहा कि म्यांमार सरकार आम लोगों के बीच से आतंकियों की पहचान कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी इस समस्या को भारत बेहतर ढ़ंग से समझ सकता है।

loksabha election banner

उन्होंने अपने प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा करना हमारा भरोसा दिया और इसे अपना दायित्व बताय़ा। सू की के मुताबिक सरकार अपना सर्वश्रेष्ठ कर रही है। उन्होंने कहा कि हालांकि हमारे पास पर्याप्त संसाधन नहीं है। इसके बावजूद उनकी ओर से भरोसा दिलाया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को कानून के तहत सुरक्षा दी जाएगी।   

 रोहिंग्या मुसलमानों पर अत्याचार के मामले के मुद्दे पर आंग सान सू ची की चुप्पी का चारों तरफ विरोध किया जा रहा है। कुछ लोगों ने आंग सांग सू ची से अपना नोबल पुरस्कार वापस लौटाने की मांग की। पाकिस्तान की  नोबेल का शान्ति पुरस्कार विजेता मलाला ने भी सूकी की चुप्पी पर सवाल उठाया था।  दरअसल म्यांमार के रखाइन प्रांत में रहने वाले रोहिंग्या मुसलमान इन दिनों सेना की कार्रवाई से परेशान होकर दूसरे देशों में शरण के लिए पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: म्यांमार में 2,000 से अधिक घर जले, जान बचाकर बांग्‍लादेश पहुंचे रोहिंग्‍या मुस्‍लिम

यह भी पढ़ें: रोहिंग्या विद्रोहियों से निपटने में मदद को तैयार बांग्लादेश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.