विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सिर्फ बैठक में शामिल हों...', ताजमहल और निजामुद्दीन दरगाह जाने की इच्छा पर PAK मंत्री को सरकार की दो टूक

Published: Sat, 21 Nov 2026 08:09 AM (IST)

पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक के दौरान ताजमहल और निजामुद्दीन दरगाह जाने की अनुमति नहीं मिली। 

पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक की तस्वीर (एएनआई)।

पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक की तस्वीर (एएनआई)।

HighLights

  1. पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक एससीओ बैठक के लिए दिल्ली में।

  2. ताजमहल और निजामुद्दीन दरगाह जाने की इच्छा जताई।

  3. भारत सरकार ने बाहरी यात्रा की अनुमति देने से इनकार किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में है। इस भारत दौरे के दौरान पाकिस्तानी मंत्री की इच्छा है कि ताजमहल और निजामुद्दीन दरगाह की यात्रा भी करें। सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद ही उन्हें इस यात्रा करने की इजाजत होगी।

जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में भाग लेने के लिए 20 से 22 नवंबर तक भारत में ही रहेंगे। इस दौरान वो कई सत्र में भाग लेंगे। राजधानी के ऐतिहासिक पुराना किला में चल रही एससीओ की बैठक में भाग लेने के लिए कई देशों के मेहमान आए हैं।

सरकार से लेनी होती है इजाजत

दूसरे देशों के मेहमानों को 'सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम' (सभ्यता संवाद मंच) के इतर किसी भी कार्यक्रम में जाने के लिए भारत सरकार की इजाजत लेनी होती है। सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही विदेशी मेहमान किसी आंतरिक दौरे पर जा सकते हैं। सुरक्षा संबंधी चीजों का जायजा लेने के बाद ही सरकार इसकी अनुमति देती है।

ताजमहल और निजामुद्दीन दरगाह जाने की मांगी थी इजाजत 

सूत्रों ने एनडीटीपी को बताया है कि पाकिस्तानी मंत्री ने आगरा में ताजमहल और राजधानी में निजामुद्दीन दरगाह जाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन भारत सरकार ने एससीओ बैठक के अलावा किसी अन्य कार्यक्रम के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया।

दूसरी जगह जाने की इजाजत नहीं

सूत्रों ने बताया कि उन्हें स्पष्ट कर दिया गया है कि वे अपनी इस यात्रा के दौरान केवल एससीओ कार्यक्रम में ही शामिल हो सकते हैं, और किसी दूसरी जगह नहीं जा सकते। भारत ने 28 अक्टूबर को घोषणा की थी कि स्थापित परंपरा के अनुसार, पाकिस्तान सहित सभी SCO सदस्यों को निमंत्रण भेजा गया है। बाद में पाकिस्तान सरकार ने मुसादिक मलिक की भागीदारी की पुष्टि की।

 

'विदेश नीति से समझौता कर रही केंद्र सरकार', पाकिस्तानी मंत्री के भारत दौरे को लेकर विपक्ष हमलावर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।