विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असम: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले आरोपी की मौत, पुलिस की गाड़ी से कूदकर दी जान

Published: Mon, 14 Sep 2026 01:18 PM (IST)

अपनी पत्नी रिया तालुकदार की हत्या कर सिर फ्रिज में रखने वाले रामानुज गोस्वामी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई।

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले आरोपी की मौत( फोटो: सोशल मीडिया)

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले आरोपी की मौत( फोटो: सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। अपनी पत्नी रिया तालुकदार की बेरहमी से हत्या करने वाले रामानुज गोस्वामी की सोमवार तड़के मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रामानुज को जब मेडिकल जांच के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी उसने नरकासुर पहाड़ी के पास चलती पुलिस गाड़ी से छलांग लगा दी।

इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि रविवार को उसकी सात दिन की पुलिस रिमांड खत्म हो गई थी और सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाना था।

पत्नी की हत्या कर फ्रिज में रख दिया था सिर

रामानुज और रिया की शादी पिछले साल 22 सितंबर को हुई थी। 3 सितंबर की सुबह दोनों के बीच रिया के कथित एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर तीखी बहस हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि रामानुज ने आपा खो दिया और रिया की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।

क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसने अपनी पत्नी के कटे हुए सिर को फ्रिज के अंदर रख दिया था। रामानुज पेशे से एक कैब ड्राइवर था और यह दंपत्ति गुवाहाटी के बेलटोला स्थित बशिष्ठपुर इलाके के एक फ्लैट में रह रहा था।

सरेंडर के बाद बरामद हुआ था शव

इस जघन्य हत्याकांड के तीन दिन बाद, 6 सितंबर की रात को रामानुज ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसी रात पुलिस ने फ्लैट पर जाकर महिला का धड़ और कटा हुआ सिर भी बरामद कर लिया था।

पुलिस हिरासत के दौरान 8 सितंबर को जब रामानुज को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था, तब उसने मीडिया के सामने बेहद चौंकाने वाला बयान दिया था। उसने बेखौफ होकर कहा था कि उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है और वह इसके लिए माफी नहीं मांगेगा।

इतना ही नहीं, उसने खुलेआम धमकी दी थी कि अगर वह जेल से बाहर आया, तो उस शुगर डैडी को भी जान से मार देगा। सूत्रों की मानें तो रामानुज को नशे की भी लत थी और गुवाहाटी के बाहरी इलाके में स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में उसका कई बार इलाज भी चला था।

यह भी पढ़ें- असम के 'बिहू' संगीत से बना था 33 साल पुराना गीत, Dimple Kapadia के देसी गाने को 'स्वर कोकिला' ने दी थी आवाज

यह भी पढ़ें- असम सरकार का नया आदेश, सभी सरकारी कार्यक्रमों में 'वंदे मातरम' गाना अनिवार्य