विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असम में मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा, कई ट्रेनें रद; रेलवे पोर्टल से चेक करें स्टेटस

Published: Sat, 28 Nov 2026 07:24 PM (IST)

असम में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी रेलखंड पर एक मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतर गया, जिससे रेल सेवाएं बाधित हुईं।

मालगाड़ी का लदा हुआ वैगन पटरी से उतरा (प्रतीकात्मक फोटो)

मालगाड़ी का लदा हुआ वैगन पटरी से उतरा (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे पर मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतरा।

  2. लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी रेलखंड पर हुआ यह हादसा।

  3. दुर्घटना से 11 ट्रेनें रद, 4 अन्य बीच में रोकी गईं।

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन पहाड़ी रेलखंड पर शनिवार को मालगाड़ी का एक लदा हुआ वैगन पटरी से उतर गया, जिससे रेल सेवाएं बाधित हो गईं।

रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि हादसा लुमडिंग मंडल के अंतर्गत बंदरखाल और दमछेरा रेलवे स्टेशनों के बीच शनिवार तड़के हुआ। दुर्घटना के कारण शनिवार को चलने वाली 11 ट्रेनों को रद कर दिया गया, जबकि चार अन्य ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त कर दिया गया।

रेलवे पोर्टल से चेक करें ट्रेन स्टेटस

दुर्घटनास्थल पर रेल परिचालन बहाल करने का काम तेजी से जारी है। हालांकि, दुर्गम पहाड़ी इलाका होने के कारण बहाली में कुछ समय लग सकता है।

रद की गई ट्रेनों में अगरतला-एसएमवीबी एक्सप्रेस, सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस और गुवाहाटी-सिलचर एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं। यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवे से ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- असम में बाल विवाह के खिलाफ 2021 से अब तक 6705 गिरफ्तारियां, सीएम हिमंत का बड़ा बयान 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।