असम में बाल विवाह के खिलाफ 2021 से अब तक 6705 गिरफ्तारियां, सीएम हिमंत का बड़ा बयान
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि 2021 से बाल विवाह के खिलाफ अभियान में 6,705 गिरफ्तारियां हुई हैं।

असम में 2021 से बाल विवाह रोकने के लिए 6,705 गिरफ्तारियां हुईं:हिमंत। (फोटो-
HighLights
2021 से बाल विवाह के खिलाफ 6,705 गिरफ्तारियां हुईं।
सरकार बाल विवाह उन्मूलन के लिए लगातार अभियान चला रही है।
छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु 'निजुत मोइना योजना' शुरू।
डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार 2021 से बाल विवाह के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस दौरान अब तक 6,705 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने का सरकार का संकल्प अडिग है। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्ची को जबरन विवाह के कारण अपना बचपन कुर्बान नहीं करना चाहिए।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा 27 नवंबर को पहली बार मनाए जा रहे बाल, कम उम्र और जबरन विवाह उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर सरमा ने इंटरनेट मीडिया पोस्ट में असम के प्रयासों का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि सरकार की रणनीति केवल गिरफ्तारियों और सख्त कानूनी कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि जागरूकता फैलाने और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है। सरमा ने मुख्यमंत्री निजुत मोइना योजना को इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
इसके तहत छात्राओं को स्नातकोत्तर शिक्षा पूरी करने तक हर महीने 2,500 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे पढ़ाई जारी रख सकें और कम उम्र में विवाह से बच सकें।
सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार