विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असम में गार्डरेल से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत और 3 घायल

Published: Tue, 06 Oct 2026 03:53 PM (IST)

असम के कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में नेशनल हाईवे 27 पर एक तेज रफ्तार कार गार्डरेल से टकरा गई, जिससे एक ...और पढ़ें

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

(यह तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम के कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में मंगलवार को नेशनल हाईवे 27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुवाहाटी से नगांव जा रही एक तेज रफ्तार कार खेतड़ी इलाके में हाईवे की गार्डरेल यानी सुरक्षा रेलिंग से जा टकराई।

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान मोनिमा बेगम (40), रिबुल अली (17) और अमीरउद्दीन (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे में घायल हुए लोगों में पुतुमई बेगम (55), अनिसुर सुल्तान (10) और रुस्तम अली (50) शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत पास के सोनापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इसी इलाके में 30 अगस्त को भी एक भीषण दुर्घटना हुई थी, जिसमें ट्रक और मिनी-बस की आमने-सामने की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई थी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस सड़क मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा हाईवे के खराब रखरखाव को जिम्मेदार ठहराया था।

यह भी पढ़ें- असम में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे रिटायर्ड सैन्यकर्मी समेत 2 गिरफ्तार, हनीट्रैप से जुटा रहे थे रक्षा जानकारियां

यह भी पढ़ें- असम: भाजपा विधायक पर खंजर लेकर दौड़ा शराबी ट्रक ड्राइवर, पुलिस ने किया गिरफ्तार