विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असम में पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे रिटायर्ड सैन्यकर्मी समेत 2 गिरफ्तार, हनीट्रैप से जुटा रहे थे रक्षा जानकारियां

Published: Sun, 04 Oct 2026 10:40 PM (IST)

असम में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक सेवानिवृत्त सैनिक और एक अन्य व्यक्ति को गुवाहाटी से ...और पढ़ें

पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे रिटायर्ड सैन्यकर्मी समेत 2 गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे रिटायर्ड सैन्यकर्मी समेत 2 गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. असम में पाकिस्तान के लिए जासूसी करते दो गिरफ्तार।

  2. सेवानिवृत्त सैनिक अभिषेक कुमार भी शामिल, गुवाहाटी से गिरफ्तारी।

  3. पाकिस्तानी खुफिया तंत्र हनीट्रैप से जुटा रहा था रक्षा जानकारी।

डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम में भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक सेवानिवृत्त सैनिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सेवानिवृत्त सैन्य जवान की शिनाख्त बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है और वर्तमान में वह सेना में अनुबंध के आधार पर काम कर रहा था।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों द्वारा मिली सूचना के आधार पर असम एसटीएफ ने गुवाहाटी से यह गिरफ्तारियां की हैं। संदिग्ध के बारे में प्रारंभिक जानकारी तेजपुर स्थित गजराज कोर की सैन्य खुफिया इकाई द्वारा साझा की गई थी।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी खुफिया तंत्र इन दोनों को हनीट्रेप में फंसाकर इनके जरिये रक्षा क्षेत्र से जुड़ी संवदेनशील व गोपनीय जानकारी जुटा रहा था। आरोपितों से एक मोबाइल, सिम कार्ड और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।