असम: भाजपा विधायक पर खंजर लेकर दौड़ा शराबी ट्रक ड्राइवर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
असम के सोनितपुर में भाजपा विधायक रितु बरन सरमा पर एक नशे में धुत ट्रक चालक ने खंजर से हमला ...और पढ़ें

असम में भाजपा विधायक पर खंजर लेकर दौड़ा शराबी ट्रक ड्राइव(फोटो: सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम के सोनितपुर जिले में शनिवार को नशे में धुत ट्रक चालक ने भाजपा विधायक रितु बरन सरमा पर पर हमला कर दिया। घटना के समय बरचल्ला विधानसभा क्षेत्र के विधायक अपने कार्यालय के बाहर कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे।
घटना तब शुरू हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने विधायक के कार्यालय के सामने खड़ी एक गाड़ी को टक्कर मार दी। वह वाहन पार्टी के ही एक कार्यकर्ता का था।
विधायक रितु बरन सरमा ने बताया कि उन्होंने और उनके कार्यकर्ताओं ने शांत रहकर ट्रक चालक से बात की और स्थिति को सुलझाने की कोशिश की। हालांकि, नशे में होने के कारण चालक आक्रोशित हो गया।
खंजर निकालकर किया जानलेवा हमला
ड्राइवर ने ट्रक से एक खंजर निकाला और विधायक व उनके कार्यकर्ताओं पर हमला करने का प्रयास किया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मौके पर मौजूद भीड़ उसे रोकने की कोशिश कर रही थी, लेकिन इसके बावजूद वह विधायक और अन्य लोगों पर झपटता नजर आया।
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक को काबू में कर उसकी जमकर पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
इस हमले में विधायक सरमा बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। हालांकि, चालक के हमले में एक होमगार्ड और पार्टी के दो कार्यकर्ता घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- असम में चौंकाने वाली घटना: गुवाहाटी के नाइटक्लब में बाउंसरों ने महिला के कपड़े उतारकर पीटा, पुलिस जांच में जुटी
