विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arun Goel: अरुण गोयल ने भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Mon, 21 Nov 2022 09:26 AM (IST)

पंजाब कैडर के पूर्व आइएएस अधिकारी अरुण गोयल ने सोमवार को भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार ...और पढ़ें

भारत के नए चुनाव आयुक्त बने अरुण गोयल (फोटो- एएनआइ)
भारत के नए चुनाव आयुक्त बने अरुण गोयल (फोटो- एएनआइ)

नई दिल्ली, एएनआइ। पूर्व नौकरशाह अरुण गोयल (Arun Goel) को भारत के नए चुनाव आयुक्त (Election Commissioner of India) के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वे पंजाब कैडर के पूर्व आइएएस अधिकारी हैं। गोयल ने शुक्रवार को भारी उद्योग सचिव के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। उन्हें शनिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था।

कानून मंत्रालय ने दी नियुक्त की जानकारी

शनिवार शाम को कानून मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा था, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अरुण गोयल, आईएएस (सेवानिवृत्त) को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है।' 1985 बैच के पंजाब कैडर के आइएएस अधिकारी रह चुके अरुण गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के साथ चुनाव पैनल में शामिल होंगे।

सुशील चंद्र मई महीने में हुए रिटायर

गौरतलब है कि सुशील चंद्रा इस साल मई महीने में मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से रिटायर हुए थे। उसके बाद से चुनाव आयोग में केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय ही शामिल थे। चुनाव पैनल मई महीने से दो सदस्यीय निकाय था। इस दौरान आयोग ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अयोग्य ठहराने की मांग सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों को संभाला था।

ये भी पढ़ें: जी-20: देश के 50 शहरों में होंगी 200 बैठकें, भारत के सामने नेतृत्व क्षमता साबित करने का मौका

रिटायर होने से 40 दिन पहले गोयल ने दिया इस्तीफा

अरुण गोयल पंजाब के सबसे वरिष्ठ आइएएस अधिकारी थे। उन्होंने रिटायर होने से 40 दिन पहले त्यागपत्र दे दिया। वह कई वर्षों से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे। उन्होंने पीएमओ में भी अहम जिम्मेदारी निभाई है। गोयल को 31 दिसंबर 2022 को रिटायर होना था। गौर करने वाली बात यह है कि पंजाब और केंद्र सरकार ने एक ही दिन में गोयल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़ें: नेपाल चुनाव को लेकर विश्‍वास न्‍यूज ने नहीं पब्लिश की केपी ओली को लेकर यह खबर