विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, सरेंडर करने के लिए 15 दिन का समय

By Manish PandeyEdited By:
Published: Mon, 02 Sep 2019 06:44 PM (IST)Updated: Tue, 03 Sep 2019 07:05 AM (IST)

पश्चिम बंगाल की अलीपुर कोर्ट ने मोहम्मद शमी को 15 दिनों के अंदर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है।

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, सरेंडर करने के लिए 15 दिन का समय
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, सरेंडर करने के लिए 15 दिन का समय

जागरण संवाददाता, कोलकाता। बंगाल की अलीपुर कोर्ट ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी और उनके भाई हाशिद अहमद के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने शमी को 15 दिनों के अंदर आत्मसमर्पण करने को कहा है। यदि ऐसा नहीं किया तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

शमी फिलहाल वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के साथ हैं। इस समय वहां दूसरा व अंतिम टेस्ट मैच खेला जा रहा है। शमी के खिलाफ उनकी बीवी हसीन जहां ने घरेलू हिंसा का मुकदमा किया है। इस मामले पर सुनवाई के दौरान शमी के कोर्ट में पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है।

अभी कोई कार्रवाई करना जल्दबाजी: बीसीसीआइ
हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि गेंदबाज मोहम्मद शमी के खिलाफ तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, जब तक वे चार्जशीट नहीं देख लेते। आइएएनएस से बात करते हुए, बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने कहा कि अभी कोई कार्रवाई करना जल्दबाजी होगी। मामले में और चार्जशीट प्राप्त होने के बाद ही फैसला लिया जा सकता है।

लगा है घरेलू हिंसा का आरोप
पिछले साल की शुरुआत में हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, जिसके आधार पर शमी व उनके भाई के खिलाफ आइपीसी की धारा 498 ए (दहेज उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया था। बता दें इसी साल मार्च में शमी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। शमी ने छह जून 2014 को कोलकाता की मॉडल हसीन जहां से शादी की थी। शमी 17 जुलाई 2015 को बेटी के पिता बने।

लगाए हैं कई गंभीर आरोप
हसीन जहां ने शमी पर दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध रखने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था। हसीन ने यह भी कहा था कि शमी के घरवाले उसे जहर देकर मारने की कोशिश कर रहे थे। हसीन जहां ने शमी के सट्टेबाजों से संबंध होने का भी दावा किया था। हसीन जहां के गंभीर आरोपों के बाद बीसीसीआइ ने शमी का सालाना करार रद कर दिया था। हालांकि बीसीसीआइ की जांच में शमी बेकसूर पाए गए थे। इस समय वह टीम इंडिया के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर हैं और उनका करार भी बरकरार है।

स्क्रीनशॉट भी किए थे शेयर
मोहम्मद शमी की पत्नी ने अपने फेसबुक पेज पर शमी पर बेवफाई के आरोप लगाते हुए वाट्सएप के कई स्क्रीनशॉट शेयर किए थे। हसीन का दावा था कि ये स्क्रीनशॉट शमी की दूसरी लड़कियों से हुई चैट के थे। हसीन के मुताबिक शमी दूसरी लड़कियों से अंतरंग चैट करते थे, विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करते थे।

ये भी पढ़ें- इस परचून वाले की पत्नी थी हसीन जहां, ऐसे बन गईं क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेगम

 

मोहम्मद शमी से जुड़ी सभी खबरें यहां पढ़ें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।