विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस परचून वाले की पत्नी थी हसीन जहां, ऐसे बन गईं क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेगम

By Rajat SinghEdited By:
Published: Mon, 29 Apr 2019 01:53 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 03:30 PM (IST)

क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohd Shami) के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन उनकी पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) के ...और पढ़ें

इस परचून वाले की पत्नी थी हसीन जहां, ऐसे बन गईं क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेगम
इस परचून वाले की पत्नी थी हसीन जहां, ऐसे बन गईं क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेगम

नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। क्रिकेटर मुहम्मद शमी (Mohd Shami) की पत्नी हसीन जहां (Hasin Jahan) का हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है। अमरोहा पुलिस में क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को शांति भंग होने की आशंका में गिरफ्तार कर लिया है। क्रिकेटर शमी के बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन उनकी पत्नी हसीन जहां के बारे में बहुत से ऐसे राज़ हैं, जो अभी तक पर्दे के पीछे ही हैं। अब धीरे-धीरे हसीन जहां कि जिंदगी के बारे में भी कई राज खुल रहे हैं। एक साधारण से परिवार से ताल्लुक रखने वाली हसीन जहां कैसे एक भारतीय तेज़ गेंदबाज़ की बेगम बन गई।

साधारण परिवार में हुआ हसीन का जन्म
हसीन जहां का जन्म एक साधारण से परिवार में हुआ। हसीन के पिता ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। उनके परिवार में उनके अलावा उनकी दो और बहनें हैं। उनकी बड़ी बहन दिल्ली में रहती है और छोटी बहन पश्चिम बंगाल के बीरभूम में रहती हैं। हसीन के पिता ने एक बार एक साक्षात्कार में बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ाई और स्पोर्ट्स में अच्छी थी। हसीन की शुरू से इच्छा थी कि वो अपने पैरों पर खड़ी हों। इतना ही नहीं उसने जिला स्तर पर कई अवॉर्ड भी जीते। 

हसीन ने की एक टॉफी बेचने वाले से शादी
मोहम्मद शमी की बेगम बनने से पहले हसीन जहां ने 2002 में एक परचून की दुकान चलाने वाले शख्स से शादी कर ली थी। खास बात ये है कि हसीन की पहली शादी लव मैरिज थी। उन्हें दसवीं कक्षा में पढ़ते हुए शेख सैफुद्दीन से प्यार हो गया था। कुछ समय के बाद शेख सैफुद्दीन ने हसीन जहां को प्रपोज किया और दोनों ने 2002 में शादी कर ली।

8 साल चला हसीन का पहला निकाह
2002 में हसीन ने शेख सैफुद्दीन से शादी तो कर ली, लेकिन इन दोनों का निकाह बहुत लंबा नहीं चल सका। 8 साल के बाद ही इन दोनों की नज़दीकियां-दूरियों में बदल गई और 2010 में दोनों का तलाक हो गया। हसीन के पहले पति सैफुद्दीन से दो बेटियां भी हैं। सैफुद्दीन का कहना है कि हसीन हफ्ते में दो-तीन बार फोन कर अपनी दोनों बेटियों से बात कर लेती हैं, लेकिन सैफुद्दीन का हसीन के कोई ताल्लुकात नहीं है।

छुपाया था पहली शादी का राज
हसीन जहां ने मोहम्मद शमी को धोखे में रखते हुए शादी की थी। मार्च 2018 में शमी ने दैनिक जागरण से बातचीत करते हुए इस बात का खुलासा किया था। शमी ने बताया था कि हसीन ने उनसे पहली शादी की बात छुपाई थी। अपनी दोनों बेटियों को हसीन ने भांजी बताया था। शादी के बाद जब उनको पत्नी हसीन के इस फरेब के बारे में पता चला तो उन्होंने इसे नजरअंदाज करते हुए दोनों बेटियों को अपना लिया था। उन्हें अपनी बेटी आएरा की तरह ही प्यार देने लगे थे। इसकी पुष्टि हसीन की दोनों बेटियां भी कर चुकी हैं।

कोलकता में हुई थी मुलाकात
शमी ने इस खास बातचीत में यह बताया था कि वर्ष 2012 में वह हसीन से आईपीएल मैच के दौरान कोलकाता में मिले थे। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। 2014 में शादी भी कर ली। उस समय तक हसीन ने अपनी पिछली जिंदगी के बारे में कुछ नहीं बताया था। बताया कि उनके अफेयर के दौरान हसीन दोनों बच्चियों से फोन पर बात करती थीं। बच्चियां उनके पास भी मिलने आती थीं। उनके नाम आफरीन जहां और अरशी जहां हैं। दोनों को हसीन ने अपनी भांजी बताया था। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।