विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभी भी डोकलाम में मौजूद है भारत और चीन के सैनिकों का दस्ता

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Sat, 04 Nov 2017 08:09 AM (IST)Updated: Sat, 04 Nov 2017 09:40 AM (IST)

सेना प्रमुख विपिन रावत ने कहा है कि डोकलाम में भारत और चीन के सैनिक अभी भी मौजूद हैं लेकिन वे आमने-सामने नहीं हैं।

अभी भी डोकलाम में मौजूद है भारत और चीन के सैनिकों का दस्ता
अभी भी डोकलाम में मौजूद है भारत और चीन के सैनिकों का दस्ता

बेलगावी (पीटीआई)। सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने कहा है कि डोकलाम में भारत और चीन के सैनिकों का दस्ता वहां मौजूद जरूर है, लेकिन दोनों आमने-सामने नहीं हैं। जनरल रावत ने कहा कि इसी साल अगस्त में इसी शर्त पर गतिरोध खत्म हुआ था कि दोनों देशों के सैनिक आमने-सामने नहीं रहेंगे। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी इस समय भी वहां मौजूद है। लेकिन, वे लोग हमसे एक निश्चित दूरी बनाए हुए हैं।

वे शुक्रवार को मराठा लाइट इन्फैंट्री की 23वीं और 24वीं बटालियन को सम्मानित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में सेना द्वारा मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों से भी इन्कार किया। सेना प्रमुख ने कहा कि जब कभी इस तरह की शिकायतें मिली हैं, हमने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान और चीन से लगती सीमा पर बेहतर निगरानी के लिए अब आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: चीन ने भारत को बताया अहम पड़ोसी, संबंध सुधारने पर कर रहा काम

यह भी पढ़ें: निर्मला सीतारमण और वैंकेया नायडू से भूटान नरेश ने की मुलाकात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।