यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Naxal Conspiracy Case: देश के खिलाफ साजिश रचने के मामले में NIA की कार्रवाई, UP-बिहार के कई जिलों में छापामारी
भारत के खिलाफ साजिश रचने के मामले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी ...और पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली। Anti-India Naxal Conspiracy Case: भारत के खिलाफ नक्सली साजिश रचने के मामले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने इस मामले में शनिवार को उत्तर प्रदेश और बिहार में कई जगहों पर पर छापेमारी की।
इन ठिकानों पर मारे छापे
अधिकारियों ने बताया कि एनआईए ने इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 11 और बिहार के कैमूर जिले में एक स्थान पर आरोपियों व संदिग्धों के ठिकानों पर छापे मारे। एनआईए के प्रवक्ता के मुताबिक, छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, सिम कार्ड व मेमोरी कार्ड समेत कई डिजिटल उपकरण और प्रतिबंधित नक्सली संगठनों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
नापाक योजनाओं को विफल करने में जुटी एनआईए
प्रवक्ता ने कहा कि भाकपा (माओवादी) के नेता, कार्यकर्ताओं और इससे सहानुभूति रखने वाले, ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) इस क्षेत्र में संगठन की स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि एनआईए हाल के महीनों में संगठन की नापाक योजनाओं को विफल करने के लिए आक्रामक तरीके से काम कर रही है और मामले की जांच जारी है।
नौ फरवरी को दायर किया था आरोप पत्र
मालूम हो कि एनआईए ने पिछले साल 10 नवंबर को बलिया में भाकपा (माओवादी) के हथियारों और गोला-बारूद, आपत्तिजनक दस्तावेज, साहित्य और किताबों की बरामदगी के बाद पांच लोगों की गिरफ्तारी से संबंधित मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। एजेंसी ने नौ फरवरी, 2024 को मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था।
एनआईए की अब तक की जांच के अनुसार प्रतिबंधित संगठन उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत उत्तरी क्षेत्र अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए सक्रिय प्रयास कर रहा है।
यह भी पढ़ेंः बंगाल में केंद्रीय जांच एजेंसियों पर हमले की कहानी कोई नई नहीं, ED-CBI से लेकर NIA तक को बनाया गया निशाना
यह भी पढ़ेंः Alexa की मदद से बचाई बहन की जान, अब आनंद महिंद्रा ने की नौकरी की पेशकश; पढ़ें पूरा मामला?