विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alexa की मदद से बचाई बहन की जान, अब आनंद महिंद्रा ने की नौकरी की पेशकश; पढ़ें पूरा मामला?

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 06 Apr 2024 08:07 PM (GMT+05:30)

आनंद महिंद्रा ने उत्तर प्रदेश की उस लड़की को नौकरी की पेशकश कीजिसने एलेक्सा की मदद से खुद के साथ ...और पढ़ें

Alexa की मदद से बहन को बचाने वाली लड़की को आनंद महिंद्रा ने की नौकरी की पेशकश। फाइल फोटो।
Alexa की मदद से बहन को बचाने वाली लड़की को आनंद महिंद्रा ने की नौकरी की पेशकश। फाइल फोटो।

HighLights

  1. Alexa की मदद से बहन को बचाने वाली लड़की को आनंद महिंद्रा ने की नौकरी की पेशकश
  2. बंदर से बचने के लिए एलेक्सा को कुत्ते की तरह भौंकने का दिया था निर्देश

नई दिल्ली, आईएएनएस। महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की उस लड़की को नौकरी की पेशकश की, जिसने एलेक्सा की मदद से खुद के साथ अपनी 15 महीने की बहन को बंदर के हमले से बचाया था।

एलेक्सा से बंदर को डराया

साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस्ती जिले की 13 साल की लड़की ने अमेजन के वर्चुअल वॉयस असिस्टेंट एलेक्सा का उपयोग करके बंदर को डरा दिया। लड़की ने बहन के कमरे में घुसे बंदर को डराने के लिए एलेक्सा को कुत्ते की तरह भौंकने का निर्देश दिया था। इस तरीके से उसने खुद को और अपनी बहन को बचाया।

आनंद महिंद्रा ने क्या कहा?

आनंद महिंद्रा ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा- हमारे युग का प्रमुख प्रश्न यह है कि क्या हम प्रौद्योगिकी के गुलाम बनेंगे या स्वामी। इस लड़की की कहानी यह भरोसा देती है कि प्रौद्योगिकी हमेशा मानवीय प्रतिभा को बढ़ावा देने वाली रहेगी। उसकी त्वरित प्रतिक्रिया असाधारण थी।

लड़की ने दिखाई नेतृत्व की क्षमता: महिंद्रा

उन्होंने कहा कि लड़की ने दुनिया में नेतृत्व की क्षमता दिखाई है। महिंद्रा ने कि अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अगर वह कभी कॉरपोरेट जगत में काम करने का फैसला करती है तो मुझे उम्मीद है कि महिंद्रा राइज में हम उसे हमारे साथ जुड़ने के लिए मना पाएंगे।

यह भी पढ़ेंः 'एलेक्सा कुत्तों की आवाज निकालो', बस इतना बोलकर छोटी बहन की बचा ली जान- निकिता की समझदारी का हर कोई हुआ कायल