विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'एक आदमी की सीट बेल्ट बंधी थी उसे प्लेन से बाहर फेंक दिया', अजित पवार के विमान हादसे की आंखों देखी

Published: Fri, 30 Jan 2026 12:51 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jan 2026 01:13 PM (IST)

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की बुधवार को बारामती में प्लेन क्रैश में मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने हादसे से जुड़ा आंखो देखा हाल बताया।

स्थानीय लोगों ने बताया अजित पवार के प्लेन क्रैश का आंखों देखा हाल

स्थानीय लोगों ने बताया अजित पवार के प्लेन क्रैश का आंखों देखा हाल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की बारामती में प्लेन क्रैश हादसे में मौत हो गई। स्थानीय निवासियों ने इस हादसे का आंखों देखा हाल बताया।

स्थानीय निवासी ने बताया आंखों देखा हाल

स्थानीय निवासी अनीता अटोले सुबह का काम खत्म करके, बारामती हवाई अड्डे के पास अपने घर के बाहर मवेशियों को चारा खिला रही थीं। तभी उन्होंने एक तेज धमाके की आवाज सुनी।

अनीता बटोले ने कहा, 'हमें यहां हेलीकॉप्टरों की आदत है, लेकिन इसकी आवाज अलग थी। जब मैंने ऊपर देखा, तो मुझे एक बहुत बड़ा विमान दिखा।'

प्रत्यक्षदर्शी ने आगे बताया, 'मैंने विमान को झुकते हुए देखा और फिर रनवे के ठीक नीचे ऊबड़-खाबड़ चट्टानी जगह पर उतरते देखा, इसके बाद मुझे एक बड़ा धमाका सुनाई दिया, जिसके बाद पांच छोटे धमाके हुए।'

अनीता, उनके पति और गजुबावी गांव के अन्य निवासी दुर्घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाओं के पहुंचने के समय पर ही पहुंचे। उन्होंने कहा कि आग की लपटों के कारण वे विमान के पास नहीं जा सके।

अनीता ने कहा, 'एक व्यक्ति, जिसकी सीट बेल्ट अभी भी बंधी हुई थी, उसे बाहर फेंक दिया गया था। हम उसे पहचान नहीं पाए। हम कुछ नहीं कर सके।'

अजित पवार की घड़ी से हुई पहचान

अजित पवार समेत इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में सभी के शव बुरी हालत में मिले, जिसके चलते इन्हें पहचानना भी मुश्किल था। अजित पवार की घड़ी की वजह से उनके शव की पहचान की जा सकी।

यह भी पढ़ें- चुनावी मैदान में दुश्मन, लेकिन दुख में साथी; मुश्किल समय में सुप्रिया सुले ने थामे रखा भाभी सुनेत्रा का हाथ

यह भी पढ़ें- NCP के दोनों गुटों का होने वाला था विलय, डेट भी थी फाइनल; अजित पवार के निधन के बाद फेल हुआ प्लान