कौन हैं अजिंक्य शिंदे? अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने के बाद संभाली CJP की कमान
अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए जाने के बाद, अजिंक्य शिंदे ने CJP के विरोध-प्रदर्शन की कमान संभाली है।

कौन हैं अजिंक्य शिंदे? (फोटो-@ajinkyashinde_cjp)
HighLights
दीपके, दास, रांका दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में
अजिंक्य शिंदे ने CJP आंदोलन की कमान संभाली
शिंदे ने समर्थकों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन से ठीक पहले अभिजीत दीपके के साथ-साथ सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया गया। शीर्ष नेतृत्व की गैर मौजूदगी में आंदोलन को जारी रखने के लिए सीजेपी के फाउंडर दीपके ने अजिंक्य शिंदे को प्रदर्शन की कमना सौंप दी है।
दीपके ने CJP के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी एक वीडियो में कहा, "यदि आप यह वीडियो देख रहे हैं, तो इसका अर्थ है कि मुझे, सौरव दास और आशुतोष रंका को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारी अनुपस्थिति में अजिंक्य ही विरोध-प्रदर्शन और CJP आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। कृपया उनका समर्थन करें।"
कब तक करेंगे सीजेपी के प्रदर्शन का नेतृत्व?
यह जिम्मेदारी उन्हें तब तक निभानी है जब तक अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा नहीं हो जाते। ऐसे में चलिए जानते हैं कि अजिंक्य शिंदे कौन है, जो जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।
जहां रोके वहीं प्रदर्शन शुरू कर दें- शिंदे
अजिंक्य शिंदे ने समर्थकों से जंतर-मंतर की ओर बढ़ना जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि जहां भी उन्हें रोका जाए, वे वहीं विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दें। उन्होंने एक बयान में कहा, "सरकार हमारी एकजुटता से डरी हुई है। आप सभी कृपया जंतर-मंतर पहुंचें और यदि पुलिस आपको रास्ते में रोकती है, तो उसी स्थान को जंतर-मंतर बना दें।"
अजिंक्य शिंदे कौन हैं?
35 वर्षीय अंजिक्य शिंदे महाराष्ट्र से कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) में फुल-टाइम वर्कर के तौर पर शामिल होने से पहले, उन्होंने पुणे में एक इंटरनेशनल IT कंपनी के साथ काम किया था। खबरों के अनुसार, अजिंक्य शिंदे के माता-पिता अलीबाग में किसान थे और बाद में लातूर में बस गए थे।
अजिंक्य कई सालों से अभिजीत दीपके के करीबी सहयोगी रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वह दीपके से पहली बार 2016 में गोवा में मिले थे और तब से साथ काम कर रहे हैं। इसके बाद वह AAP की महाराष्ट्र टीम में शामिल हो गए, जहां उन्होंने सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर और महाराष्ट्र यूथ विंग के कन्वीनर के तौर पर काम किया।
6 अगस्त 2026 में दीपके ने शिंदे को सीजेपी की टीम में ले आएं और उन्हें संगठन प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी। हालांकि, इससे पहले जुलाई में हुए सीजेपी प्रदर्शन के दौरान भी शिंदे ने बैक स्टेज प्रदर्शन की कमान संभाल रखी थी।
