Jagran Dialogues: 'द आर्किटेक्ट आफ द न्यू बीजेपी' के लेखक अजय सिंह ने कहा- भाजपा एक सक्षम और मजबूत संगठन है
दैनिक जागरण के साथ एक विशेष साक्षात्कार में द आर्किटेक्ट आफ द न्यू बीजेपी के लेखक अजय कुमार सिंह ने कई सारी बातें सामने रखीं। बता दें कि अजय सिंहभारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रेस सचिव हैं। खबर में पढ़ें उनकी बातें-
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दैनिक जागरण के साथ एक विशेष साक्षात्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रेस सचिव और 'द आर्किटेक्ट आफ द न्यू बीजेपी' के लेखक अजय सिंह ने कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने जागरण डायलॅाग के प्रोग्राम में स्मृति रस्तोगी के साथ 'द आर्किटेक्ट आफ द न्यू बीजेपी' किताब पर चर्चा की। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। सिंह ने कहा की पीएम मोदी ने भारत की सोशल साइकोलॉजी समझी है।
क्या थी 'द आर्किटेक्ट आफ द न्यू बीजेपी' किताब लिखने के पीछे की मंशा
यह किताब लिखने के पीछे की मंशा पर उन्होंने बताया कि यह किताब किसी मोटीव के साथ नहीं लिखी गई है। हमें लग रहा था कि भाजपा के ऑर्गेनाइजेशनल स्ट्रक्चर पर किताबें बहुत कम हैं। पिछले 10 सालों में मेरी आंखों के सामने भाजपा का अद्भुत विस्तार हुआ है। क्योंकि मैं पत्रकार रहा हूं और भाजपा का जो राष्ट्रीय अधिवेशन होता था, उसमें मैं जाता रहा हूं। इसलिए मैंने सोचा कि एक कोशिश करनी चाहिए, जो मैंने की। समय ज्यादा लगा इस किताब को लिखने में, लेकिन मैं आखिरकार यह कर पाया।
प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा राजनीतिक जीवन है: अजय
अजय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक बड़ा राजनीतिक जीवन है। जिसके ढेरों पहलू हैं। इसका मैंने एक पहलू लिया है। मैंने इस किताब को लिखने के दौरान सौ से ज्यादा लोगों से बात की। लेकिन मेरी किताब का मेन फोकस संगठन था।
भाजपा और जनसंघ का ओरिजिन
किताब के लेखक अजय सिंह ने बताया कि भाजपा और जनसंघ का ओरिजिन संगठन ही है। संघ पर जितनी भी बुक आई है उसका हमेशा से जोर संगठन ही होता था। लेकिन इस संगठन का विस्तार नहीं हो पाता था। लेकिन भाजपा मैं चारों तरफ से इसका विस्तार किया तो यह जबरदस्त तरीके से हुआ। उन्होंने नॉर्थ ईस्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि आज से 10 साल पहले कोई कहता कि नॉर्थ ईस्ट में भाजपा आएगीतो हमें विश्वास नहीं होता। लेकिन अब भाजपा ने भौगोलिक सीमाओं और सामाजिक भेद को तोड़ दिया है।
पीएम की चुनावी जीत में संगठन की बड़ी भूमिका
पूरा संगठन अगर एक ऑब्जेक्टिव पर एक साथ काम कर रहा है और संदेश बहुत साफ है कि हमें यह इलेक्शन इस तरह से जीतना है। तो यह बहुत बड़ा फर्क डालता है। सरकार में जो आपने अच्छा काम किया है वह लोगों तक लेकर संगठन ही ले जाता है सरकार नहीं जाती है। लोगों तक भाजपा का जो करिश्मा पहुंचा है उसमें संगठन का बहुत बड़ा रोल है।
यह भी पढ़ें- Jagran Dialogues: बिहार में अच्छी सरकार चलाना हमारा फोकस - कांग्रेस नेता रंजीत रंजन