विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्राइवेट पार्ट में एक किलो सोना छिपाकर ले जा रही थी एयर होस्टेस, एयरपोर्ट पर इस तरह खुला राज; अधिकारी भी रह गए हैरान

Published: Fri, 31 May 2024 11:12 AM (IST)

मस्कट से कन्नूर जा रही एयर होस्टेस को लेकर एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें ...और पढ़ें

(file photo) प्राइवेट पार्ट में एक किलो सोना छिपाकर ले जा रही थी एयर होस्टेस
(file photo) प्राइवेट पार्ट में एक किलो सोना छिपाकर ले जा रही थी एयर होस्टेस

HighLights

  1. 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
  2. एयर होस्टेस को केरल के कन्नूर में पकड़ा गया

पीटीआई, कन्नूर। मस्कट से कन्नूर जा रही एयर होस्टेस को लेकर एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि एक एयरहोस्टेस मस्कट से कन्नूर जा रही थी, उस दौरान उसने अपने मलाशय (रेक्टम) में  एक किलो सोना छिपाया था। बताया जा रहा है वो सोना छिपाकर तस्करी करने की फिराक में थी। एयर होस्टेस को केरल के कन्नूर में पकड़ा गया, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया है। डीआरआई के एक सूत्र ने इस घटना की जानकारी दी है।

एयर होस्टेस का नाम सुरभि खातून बताया जा रहा है।डीआरआई कोच्चि की विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने कोलकाता की निवासी सुरभि को एयरपोर्ट पर रोका।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

उसकी व्यक्तिगत तलाशी के बाद उसके मलाशय में छुपाया गया मिश्रित रूप में 960 ग्राम तस्करी का सोना बरामद हुआ। सूत्र ने पीटीआई को बताया कि पूछताछ और आवश्यक बातचीत करने के बाद,उसे क्षेत्राधिकार मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और 14 दिनों के लिए कन्नूर की महिला जेल में भेज दिया गया है।

सूत्र ने दावा किया कि यह भारत में पहला मामला है जहां किसी केबिन क्रू के सदस्य को मलाशय में सोना छिपाकर तस्करी करने के आरोप में पकड़ा गया है।

पहले भी की है सोने की तस्करी

मामले की जांच शुरू हो गई है और अब तक मिले सबूतों से पता चलता है कि वह पहले भी कई बार सोने की तस्करी कर चुकी है। सूत्र ने पीटीआई को बताया कि तस्करी गिरोह में केरल स्थित व्यक्तियों की शामिल होने की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Delhi: जूस के पैकेट में छिपाया करोड़ों का सोना, दिल्ली एयरपोर्ट पर 4204 ग्राम सोने की ईंट के साथ यात्री गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: सोने की टेबलेट बनाकर पानी के साथ निगली, सऊदी से मुंबई आए, फिर ट्रेन से पहुंचे दिल्ली... गाजियाबाद में इस तरह पकड़े गए तस्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।