विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एअर इंडिया की दिल्ली-अमृतसर उड़ान गलती से पाकिस्तानी एयरस्पेस में दाखिल, जांच के आदेश

Published: Wed, 24 Jun 2026 07:28 PM (IST)

एअर इंडिया की फ्लाइट AI479 दिल्ली से अमृतसर जाते समय 22 जून को 'गो-अराउंड मैन्यूवर' के दौरान गलती से पाकिस्तान ...और पढ़ें

पाकिस्तान एयर स्पेस में घुसा एअर इंडिया का विमान। (रॉयटर्स)

पाकिस्तान एयर स्पेस में घुसा एअर इंडिया का विमान। (रॉयटर्स)

HighLights

  1. एअर इंडिया फ्लाइट AI479 पाकिस्तान एयरस्पेस में घुसी।

  2. दिल्ली से अमृतसर जा रही थी यह उड़ान।

  3. 'गो-अराउंड मैन्यूवर' के दौरान हुई यह घटना।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एअर इंडिया ने कहा कि फ्लाइट AI479 के क्रू ने मैन्यूवर के दौरान पाकिस्तान के एयरस्पेस में गलती से चला गया।

एयरलाइन ने बताया कि दिल्ली से पंजाब के अमृतसर जा रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट 22 जून को अमृतसर एयरपोर्ट पर 'गो-अराउंड मैन्यूवर' करते समय कुछ समय के लिए पाकिस्तान के एयर स्पेस में चली गई थी।

मैन्यूवर के दौरान पाकिस्तान एयर स्पेस में घुसा विमान

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को शुरू में 13 DME पर होल्ड करने का निर्देश दिया था। हालांकि, यह AAR की ओर बढ़ता रहा, बाईं ओर मुड़ा और इंटरनेशनल बॉर्डर पार कर गया, जिससे यह कुछ देर के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस में चला गया। मैन्यूवर के दौरान विमान ATC के निर्देशों का पालन नहीं कर पाया और बाद में बॉर्डर पार कर गया।

संबंधित रेगुलेटरी अथॉरिटीज को दी गई जानकारी

एअर इंडिया ने आगे कहा कि इस घटना की जानकारी संबंधित रेगुलेटरी अथॉरिटीज को दे दी गई है और इसकी आंतरिक जांच की जा रही है।

एयरलाइन ने कहा, "घटना की जानकारी रेगुलेटरी अथॉरिटीज को दे दी गई है और इसकी आंतरिक जांच की जा रही है। एअर इंडिया में यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सबसे ज्यादा प्राथमिकता है।"

एअर इंडिया ने उन हालात के बारे में और जानकारी नहीं दी जिनकी वजह से एयरस्पेस का उल्लंघन हुआ।

यह भी पढ़ें- तकनीकी खराबी से भटकी एअर इंडिया की फ्लाइट, पहुंच गई पाकिस्तान; घंटों बाद अमृतसर में हुई सेफ लैंडिंग