विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DGCA की निगरानी में Air India के ड्रीमलाइनर्स विमानों की जांच पूरी, बताया- सभी प्लेन सुरक्षित

Published: Wed, 04 Feb 2026 08:14 PM (IST)

एअर इंडिया ने अपने बोइंग-787 ड्रीमलाइनर बेड़े के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच पूरी कर ली है, जिसमें कोई समस्या ...और पढ़ें

एअर इंडिया के बोइंग 787 विमानों की जांच पूरी फ्यूल कंट्रोल स्विच में कोई खराबी नहीं (फाइल फोटो)

एअर इंडिया के बोइंग 787 विमानों की जांच पूरी फ्यूल कंट्रोल स्विच में कोई खराबी नहीं (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एअर इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने अपने बोइंग-787 विमानों के बेड़े के फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच पूरी कर ली है और इस दौरान कोई समस्या नहीं पाई गई है।

यह जांच उस घटना के बाद की गई है जिसमें रविवार को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने के बाद एअर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में खराबी आने की शिकायत पायलटों ने दर्ज कराई थी।

200 से अधिक यात्री थे सवार

इस विमान में 200 से अधिक यात्री सवार थे और यह सोमवार सुबह बेंगलुरु पहुंचा था। वर्तमान में, एअर इंडिया के पास 33 बोइंग 787 यानी ड्रीमलाइनर विमान हैं और जिनमें से 28 आपरेशनल हैं।

एक बयान में एयरलाइन ने कहा- '' हमने अपने बेड़े के सभी आपरेशनल बोइंग 787 विमानों में फ्यूल कंट्रोल स्विच (एफसीएस) की सावधानीपूर्वक पुन: जांच पूरी कर ली है। इन जांचों के दौरान कोई समस्या नहीं पाई गई। ये जांच हमारे एक पायलट द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट के बाद अतिरिक्त सावधानी के तहत की गईं।''

वैसे रविवार की घटना एअर इंडिया के अहमदाबाद विमान हादसे की चल रही जांच के बीच हुई है। उस विमान हादसे में ड्रीमलाइनर बोइंग 787-8 में सवार 260 लोगों की जान गई थी। देश के सबसे भयावह विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट में भी टेक-आफ के तुरंत बाद विमान की फ्यूल सप्लाई बंद होने का जिक्र किया गया था।

हालांकि इस जांच की अंतिम रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। एयर इंडिया ने बुधवार को यह भी कहा कि वह विमानन नियामक डीजीसीए के मार्गदर्शन का पूरी तरह से पालन करेगी। सभी क्रू सदस्यों को एफसीएस के संचालन के लिए ओईएम (ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर) द्वारा अनुशंसित संचालन प्रक्रियाओं का पालन करने को कहा गया है।

कहां होता है फ्यूल स्विच?

बता दें फ्यूल कंट्रोल स्विच विमान के काकपिट में थ्रस्ट लीवर के पास होते हैं। ये इंजन में ईंधन की आपूर्ति को नियंत्रित करते हैं। इनका मुख्य काम इंजन में ईंधन की आपूर्ति को शुरू करना (रन पोजिशन) या बंद करना (कटआफ पोजिशन) है। फ्यूल कंट्रोल स्विच स्पि्रंग से लैस होते हैं और इनमें डिटेंट (एक तरह का लाक) होता है, जो इन्हें अपनी पोजीशन में स्थिर रखता है।

 

महिला सांसदों ने PM की सीट को घेरा: मनोज तिवारी-निशिकांत दुबे का राहुल पर पलटवार, लोकसभा में हंगामे की Inside Story