विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महिला सांसदों ने PM की सीट को घेरा: मनोज तिवारी-निशिकांत दुबे का राहुल पर पलटवार, लोकसभा में हंगामे की Inside Story

Published: Wed, 04 Feb 2026 07:42 PM (IST)Updated: Wed, 04 Feb 2026 08:27 PM (IST)

लोकसभा में भारी हंगामे के कारण राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पूरी नहीं हो सकी, जिससे प्रधानमंत्री ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को भारी हंगामे के चलते राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पूरी नहीं हो सकी। हालात ऐसे बने कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जवाब भी नहीं हो पाया और सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "आज जो हुआ, उसकी तस्वीर देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यह कांग्रेस की हताशा दिखाता है। वे प्रधानमंत्री मोदी को बोलने नहीं देना चाहते। देश सब देख रहा है और कांग्रेस से इसका जवाब मांगेगा।"

राहुल गांधी ने किस किताब का दिया हवाला?

उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी एक ऐसी किताब का हवाला दे रहे थे जो अभी प्रकाशित नहीं हुई है, जबकि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने प्रकाशित किताब का संदर्भ दिया। बता दें, हंगामे की शुरुआत सुबह से ही हो गई थी।

rahul (13)

विपक्षी सांसद चीन के साथ 2020 के गतिरोध और राहुल गांधी को पूर्व थलसेना प्रमुख एमएम नरवणे की अप्रकाशित आत्मकथा से उद्धरण देने की अनुमति न मिलने को लेकर विरोध कर रहे थे। शोर-शराबे के बीच सदन को कई बार स्थगित करना पड़ा।

क्यों सदन को करना पड़ा स्थगित?

शाम 5 बजे जब सदन फिर शुरू हुआ और प्रधानमंत्री के बोलने की संभावना थी, तब विपक्ष की कुछ महिला सांसदों ने सत्तापक्ष की सीटों के सामने प्रदर्शन किया। इनमें वर्षा गायकवाड़ और ज्योतिमणि शामिल थीं। उन्होंने 'Do What Is Right' लिखा हुआ बड़ा बैनर भी पकड़ा हुआ था।

इन सांसदों ने प्रधानमंत्री की सीट समेत कुछ सीटों को घेर लिया। उनका विरोध एक दिन पहले निलंबित किए गए आठ विपक्षी सांसदों के मुद्दे पर था। उस समय सदन की कार्यवाही संभाल रहीं पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने हालात को देखते हुए सदन स्थगित कर दिया। बाद में मंत्रियों के आग्रह पर महिला सांसद वहां से हटीं।

विपक्ष ने सरकार पर लगाया संसदीय परंपरा तोड़ने का आरोप

सरकार की ओर से वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर संसद में ब्योरा रख दिया, लेकिन विपक्ष इससे संतुष्ट नहीं है। बुधवार को राज्य सभा की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस की ओर से उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि संसद नियम-परंपरा से चलती है।

परंपरा है कि जब संसद का सत्र चल रहा हो तो नीतिगत विषयों की जानकारी सबसे पहले संसद में दी जाती है। इसके बावजूद वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को संसद के बाहर प्रेसवार्ता कर जानकारी साझा की।

इस पर सभापति सीपी राधाकृष्णन ने व्यवस्था के प्रश्न को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि मंत्री स्वयं ही बुधवार को संसद में वक्तव्य रखना चाहते थे। इसके अलावा आज मंत्री द्वारा सदन में जानकारी दी जाएगी।

संसद से सड़क तक हंगामा: लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन टला, राहुल-प्रियंका बोले- प्रधानमंत्री जी डर गए