विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संसद से सड़क तक हंगामा: लोकसभा में पीएम मोदी का संबोधन टला, राहुल-प्रियंका बोले- प्रधानमंत्री जी डर गए

Published: Wed, 04 Feb 2026 06:29 PM (IST)Updated: Wed, 04 Feb 2026 07:21 PM (IST)

बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण बार-बार बाधित हुई और अंततः गुरुवार तक के ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही बार-बार हंगामे के बीच बाधित रही और आखिरकार कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस बीच ऐसे संकेत थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे, लेकिन हंगामे के कारण ऐसा नहीं हो सका।

जब लोकसभा की कार्यवाही शाम 5 बजे दोबारा शुरू हुई, तो बीजेपी सांसद पीपी चौधरी प्रस्ताव पर बोलने के लिए ख़े हुए। इसी दौरान विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। सभापति की कुर्सी पर बैठीं संध्या राय ने कुछ ही मिनटों में सदन को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया।

राहुल-प्रियंका का पीएम मोदी पर निशाना

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जैसा उन्होंने पहले कहा था, प्रधानमंत्री मोदी संसद में नहीं आएंगे क्योंकि वे सच्चाई का सामना करने से डरते हैं।

राहुल के साथ-साथ उनकी बहन और वायनाड से कांग्रेस सासंद प्रियंका गांधी ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी डर गए हैं। प्रियंका ने यह टिप्पणी लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद की।

'एक फेमस PM मुझे नोचता था', एपस्टीन आईलैंड का घिनौना खेल; पीड़िता की किताब से हुए बड़े खुलासे