एआई: तकनीकी क्रांति का वरदान या मानव सभ्यता के लिए खतरा?
एआई एक क्रांतिकारी तकनीक है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इसके नियंत्रण से बाहर होने और गलत इस्तेमाल के खतरों पर चिंता जताई गई है।

(तस्वीर एआई द्वारा जनरेट की गई है)
HighLights
संयुक्त राष्ट्र में एआई के नियंत्रण से बाहर होने पर चिंता।
विशेषज्ञों ने एआई की स्वायत्तता और गलत इस्तेमाल पर चेताया।
रोजगार, साइबर हमले, गलत सूचना एआई के प्रमुख जोखिम।
महेंद्र प्रताप सिंह। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधुनिक युग की सबसे क्रांतिकारी तकनीक है। एआई ने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, विज्ञान और उद्योगों में अभूतपूर्व प्रगति की है। यह जटिल बीमारियों की पहचान करने, शोध को गति देने और दैनिक कार्यों को आसान बनाकर उत्पादकता बढ़ाने में अत्यंत सहायक सिद्ध हो रहा है।
हालांकि हाल में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें देखा गया है कि एआई मनुष्य के नियंत्रण से बाहर जाकर खुद से काम कर रहा है।

एआई के बढ़ते प्रभाव और इसके नियंत्रण से बाहर होने के संभावित खतरों का मामला संयुक्त राष्ट्र के समक्ष पहुंच चुका है। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में दिग्गत एआई निर्माताओं ने कहा है हमने एआई बना तो दिया लेकिन इसके नियंत्रण के बाहर होने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
अगर इसका इस्तेमाल गलत दिशा में हुआ तो इससे समाज में बड़ी उथल पुथल पैदा हो सकती है। ऐसे में आज इस बात की पड़ताल प्रासंगिक है कि एआई की बढ़ती क्षमता मानवता के लिए वरदान है या इसका नियंत्रण से बाहर होना मानवता के लिए अभिशाप साबित हो सकता है।
दुनियाभर के टेक लीडर्स और एआई विशेषज्ञ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तेजी से बढ़ती क्षमताओं को लेकर लगातार चेतावनी दे रहे हैं। उनका मानना है कि यदि इस तकनीक को सही समय पर नियंत्रित और गवर्न नहीं किया गया, तो यह समाज, अर्थव्यवस्था और मानव सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौतियां पैदा कर सकती है।
एआई लीडर्स की चिंता के मुख्य कारण
स्वायत्तता: एआई सिस्टम अब केवल निर्देशों का पालन नहीं कर रहे, बल्कि स्वयं फैसले लेने लगे हैं। विशेषज्ञों को डर है कि भविष्य में "आर्टिफिशियल सुपरइंटेलिजेंस इंसानी नियंत्रण से बाहर हो सकती है।
रोजगार और आर्थिक असमानता: 40 करोड़ श्रमिकों के विस्थापित होने या नौकरियां प्रभावित होने की आशंका है 2030 तक दुनिया भर में एआई के कारण मेकेंजी की रिपोर्ट के अनुसार

साइबर हमले और खतरनाक क्षमताएं
12 प्रतिशत संभावना है कि अगले पांच वर्षों में एआई संचालित साइबर हमले या जैविक हथियार का निर्माण ले सकता है विनाशकारी रूप, एमआइटी सोलन के सर्वेक्षण के अनुसार
गलत जानकारी और डीपफेक: 75% से अधिक लोग इंटरनेट पर एआई द्वारा फैलाई जाने वाली गलत जानकारी को लेकर चिंतित हैं फोर्ब्स के अनुसार
एआई जोखिमों की संभावना (2025-2030): एमआइटी स्लोन द्वारा कराए गए अध्ययन के अनुसार, अगले पांच वर्षों में एआई से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में विनाशकारी परिणामों की अनुमानित संभावना इस प्रकार है:


नोट: एजीआई यानी आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस। एएसआई यानी आर्टिफिशियल सुपर इंटेलिजेंस। एजीआई और एएसआई एआई के विकास के वे चरण हैं, जहां एआई केवल इंसानों द्वारा दिए गए निर्देशों तक सीमित न रहकर इंसानों के बराबर या उनसे भी अधिक बुद्धिमान बन जाता है।
