विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कैसा लगता है', जेल से रिहाई के बाद अभिजीत दीपके ने पोस्ट की शाहरुख खान की तस्वीर

Published: Sat, 17 Oct 2026 06:53 PM (IST)

CJP नेता अभिजीत दीपके को तिरंगा यात्रा से पहले हिरासत में लेने के बाद जमानत मिल गई है। रिहाई के ...और पढ़ें

अभिजीत दीपके ने पोस्ट की शाहरुख खान की तस्वीर।

अभिजीत दीपके ने पोस्ट की शाहरुख खान की तस्वीर।

HighLights

  1. अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था।

  2. तिरंगा यात्रा से पहले कनॉट प्लेस में हुई गिरफ्तारी।

  3. रिहाई के बाद शाहरुख खान का मीम साझा किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दीपके ने फिल्म 'वीर-जारा' से शाहरुख खान के बुजुर्ग लुक वाली एक मजेदार पोस्ट शेयर की है। दीपके ने एक्स पर लिखा, 24 घंटे तक बिना वाईफाई और फोन के रहने के बाद, जेल से बाहर आने पर कैसा लगता है।

दिल्ली पुलिस द्वारा कनॉट प्लेस में तिरंगा यात्रा निकालने की योजना के चलते एहतियातन हिरासत में लिए जाने के 24 घंटे से भी कम समय बाद, शनिवार को अभिजीत दीपके को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी गई।

अभिजीत दीपके को कुछ शर्तों के साथ जमानत

दिल्ली पुलिस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि दीपके को पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने के बाद रिहा किया जाएगा। यह एक लिखित वटन होता है, जिसमें शांति बनाए रखने और लागू शर्तों का पालन करने का वादा करना होता है।

तिरंगा मार्च से पहले पुलिस ने हिरासत में लिया

दीपको को तब हिरासत में लिया गया, जब ने कनॉट प्लेस में होने वाले तिरंगा मार्च में शामिल होने के लिए NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के घर से निकले थे, जहां वे रुके हुए थे। जैसे ही वे घर से निकले, एक पुलिस अधिकारी ने उनसे कहा कि हम आपको एहतियातन हिरासत में ले रहे हैं। कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू है। आपको हिरासत में लिया जा रहा है।

हिरासत में लेने से पहले, 10 से अधिक पुलिसकर्मी घर पहुंचे और दीपके को कहा कि वे कनॉट प्लेस में प्रदर्शन न करें। उन्होंने ट्रैफिक जाम, सार्वजनिक सुरक्षा और व्यावसायिक गतिविधियों में बाधा आने की चिंता जताई।

यह भी पढ़ें- CJP नेता अभिजीत दीपके को कोर्ट से सशर्त मिली जमानत, दिल्ली पुलिस ने किया था गिरफ्तार