कौन हैं भारतीय मूल की आरती शाह? एनवीडिया के CEO जेन्सन हुआंग के भविष्य से जुड़ा है कनेक्शन
एनवीडिया के सीईओ जेन्सन हुआंग के विवादों के बीच भारतीय मूल की आरती शाह का नाम चर्चा में है। वे ...और पढ़ें

आरती शाह का Nvidia के CEO के भविष्य से कनेक्शन।
HighLights
आरती शाह एनवीडिया बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सदस्य हैं।
सीईओ जेन्सन हुआंग विवादों के कारण जांच के घेरे में।
हुआंग के भविष्य पर बोर्ड की जांच में अहम भूमिका।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनियों में शामिल एनवीडिया इन दिनों अपने CEO जेन्सन हुआंग से जुड़े गंभीर विवादों के कारण सुर्खियों में है। एक कथित चीनी जासूस और कंपनी की ही एक महिला कर्मचारी के साथ अफेयर की खबरें सामने आने के बाद हुआंग की कुर्सी पर संकट गहरा गया है।
लेकिन इस पूरे विवाद के बीच भारतीय मूल की डॉ. आरती शाह का नाम तेजी से चर्चा में आया है। आखिर ये आरती शाह कौन हैं और उनका Nvidia के CEO के भविष्य से क्या कनेक्शन है आइये जानते हैं।
कौन हैं आरती शाह ?
आरती शाह एनवीडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की सदस्य हैं और कंपनी की दो अहम समितियों में भी शामिल हैं। भारत की गुजरात यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली आरती शाह ने अमेरिका की बड़ी दवा कंपनी Eli Lilly में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और चीफ इंफॉर्मेशन एंड डिजिटल ऑफिसर के तौर पर काम किया है। उन्होंने इस कंपनी में 27 साल काम किया।
गुजरात यूनिवर्सिटी से पढ़ाई, अमेरिका में रचा इतिहास
आरती शाह ने भारत की गुजरात यूनिवर्सिटी से गणित और सांख्यिकी में ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका चली गईं, जहां उन्होंने 'यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, रिवरसाइड' से अप्लाइड स्टैटिस्टिक्स में पीएचडी (PhD) पूरी की।
फार्मा के अलावा उनके पास टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, डेटा साइंस, डिजिटल हेल्थ और बिजनेस मैनेजमेंट का गहरा अनुभव है। 2021 में इली लिली से रिटायर होने के बाद भी वे कई कॉरपोरेट और गैर-लाभकारी संस्थाओं के बोर्ड में सक्रिय हैं।
27 साल तक Eli Lilly में किया काम
आरती शाह ने अमेरिका की दिग्गज फार्मा कंपनी Eli Lilly में अपने करियर का एक बड़ा हिस्सा बिताया उन्होंने करीब 27 सालों तक अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने एक सांख्यिकी विशेषज्ञ के रूप में करियर शुरू किया और रिसर्च साइंटिस्ट होते हुए कंपनी की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट तथा चीफ इंफॉर्मेशन एंड डिजिटल ऑफिसर के शीर्ष पद तक पहुंचीं।
2020 में एनवीडिया के बोर्ड में हुई थी एंट्री
9 नवंबर 2020 को एनवीडिया ने आधिकारिक रूप से डॉ. आरती शाह को अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल किया था। उस समय खुद जेन्सन हुआंग ने उनकी नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा था कि कंप्यूटर साइंस और हेल्थकेयर के संगम में उनका अनुभव कंपनी के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
आरती शाह केवल बोर्ड की सामान्य सदस्य नहीं हैं, बल्कि वे कंपनी की दो प्रमुख समितियों का हिस्सा हैं। यह समिति कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड, आंतरिक जांच, जोखिम प्रबंधन और सूचना सुरक्षा की निगरानी करती है। यह समिति शीर्ष अधिकारियों के वेतन, बोनस और अन्य सुविधाओं से जुड़े बड़े फैसले लेती है।
क्या आरती शाह लेंगी जेनसन हुआंग के भविष्य पर फैसला?
एनवीडिया ने 8 नवंबर 2026 को अपने बोर्ड की तरफ से जारी बयान में कहा था कि जेनसन हुआंग को लेकर सामने आई खबरों के बाद कंपनी स्वतंत्र जांच शुरू कर रही है। इस जांच की जिम्मेदारी स्वतंत्र डायरेक्टर्स की एक समिति को दी गई है। इसके साथ बाहर के स्वतंत्र कानूनी एक्सपर्ट्स की भी मदद ली जा रही है।
कंपनी ने यह भी कहा था कि फिलहाल उसके पास ऐसा कोई कारण नहीं है जिससे यह माना जाए कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा या एनवीडिया की गोपनीय जानकारी से समझौता हुआ है। हालांकि, जांच में सभी उपलब्ध जानकारियों को देखा जाएगा।
यहां आरती शाह की भूमिका को समझना जरूरी है। वह एनवीडिया की इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हैं और ऑडिट कमेटी की सदस्य भी हैं। लेकिन कंपनी ने जांच करने वाली विशेष समिति के सदस्यों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि वे सीधे तौर पर जांच पैनल में शामिल हैं या नहीं।
द इन्फॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में लीड इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और गवर्नेंस कमेटी के प्रमुख स्टीफन नील की भूमिका भी काफी अहम मानी जा रही है।
एनवीडिया के बोर्ड में कुल 11 सदस्य हैं। ऐसे में किसी एक डायरेक्टर के पास अकेले CEO को हटाने का अधिकार नहीं है। यदि जांच में जेन्सन हुआंग के खिलाफ गंभीर गड़बड़ी पाई जाती हैं तो उन्हें पद से हटाने या बनाए रखने का अंतिम फैसला पूरे बोर्ड की सहमति से लिया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।