विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: कर्नाटक में रील्स के चक्कर में गई जान! उफनते झरने में गिरने से युवक की मौत; दोस्त बनाता रह गया वीडियो

By Devshanker ChovdharyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Tue, 25 Jul 2023 08:48 AM (IST)

कर्नाटक के उडुपी जिले में एक व्यक्ति की उफनते झरने में गिरने से मौत हो गई। ये घटना कैमरे में ...और पढ़ें

कर्नाटक में उफनते झरने में गिरने से युवक की मौत।
कर्नाटक में उफनते झरने में गिरने से युवक की मौत।

HighLights

  1. कर्नाटक में उफनते झरने में गिरने से युवक की मौत।
  2. रिल्स बनाने के दौरान युवक ने गंवाई अपनी जान।
  3. युवक के शव की तलाश जारी।

बेंगलुरु, ऑनलाइन डेस्क। देश के कई राज्यों में बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त है। दक्षिण-पश्चिम भारत में बारिश ने लोगों को काफी प्रभावित किया है। वहीं, कुछ लोग इस बारिश में रील्स बनाना पसंद कर रहे हैं और इसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। ऐसा ही एक नया मामला कर्नाटक से सामने आया है।

रिल्स बनाने के चक्कर में युवक की मौत

कर्नाटक के उडुपी जिले में एक व्यक्ति की उफनते झरने में गिरने से मौत हो गई। ये घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, क्योंकि युवक रील्स बना रहा था, तभी उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान शरथ कुमार के रूप में हुई है और उसकी उम्र 23 साल बताई जा रही है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक झरने के पास एक चट्टान पर खड़ा है और उसका दोस्त वीडियो वीडियो बना रहा है। तभी अचानक युवक का पैर फिसलता है और वह झरने में गिर जाता है। इस हादसे में युवक की मौत हो जाती है।

झरना देखने गया था युवक

जानकारी के मुताबिक, युवक और उसके दोस्त उस झरने को देखने के लिए कोल्लूर गए थे। झरने के पास पहुंचने के बाद उन्होंने वीडियो बनाना शुरू किया और इसी क्रम में उसने अपना जान गंवा दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।

घटना के बाद कोल्लूर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि, अभी तक युवक का शव नहीं मिला है और उसकी तलाश जारी है। चूकिं युवक उफनते झरने में गिरा था, तो संभावना है कि वह तेज बहाव में बहकर कहीं दूर चला गया है।

महाराष्ट्र में महिला की हुई थी मौत

बता दें कि रील्स बनाने के चक्कर में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है और ये कोई पहली घटना नहीं है। कुछ दिनों पहले ही महाराष्ट्र से भी कुछ इसी तरह की घटना सामने आई थी। जहां एक महिला की मौत हो गई थी। महिला की मौत समुद्र की तेज लहरों की चपेट में आने से हुई थी।

बता दें कि महिला और उसके पति समुद्र् किनारे फोटो सेल्फी ले रही थी। तभी एक तेज लहर आई और महिला को बहा ले गई। इस घटना में महिला के पति को लोगों ने बचा लिया था, जबकि महिला की जान नहीं बच पाई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।