विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असम: बिना वैध दस्तावेजों के भारत में दाखिल हुए 36 बांग्लादेशी पकड़े गए, नदी के रास्ते कर रहे थे घुसपैठ

Published: Fri, 30 Oct 2026 09:07 PM (IST)

असम के धुबरी जिले में शुक्रवार को 36 बांग्लादेशियों को बिना वैध दस्तावेजों के भारत में घुसपैठ करते हुए गिरफ्तार किया गया।

असम में 36 बांग्लादेशी गिरफ्तार

असम में 36 बांग्लादेशी गिरफ्तार

HighLights

  1. धुबरी में 36 बांग्लादेशी अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए।

  2. ब्रह्मपुत्र नदी के जोगमाया फेरी घाट से पकड़े गए घुसपैठिए।

  3. मुख्यमंत्री सरमा ने घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकल्प लिया।

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम के धुबरी जिले में शुक्रवार को 36 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया। उन पर आरोप है कि वे बिना वैध दस्तावेजों के भारत में दाखिल हुए थे। एक अधिकारी ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि कुछ ही दिनों में बांग्लादेशी नागरिकों का एक बड़ा समूह इस जिले से होकर गुजर सकता है।

अधिकारी ने कहा, 'आज तड़के करीब दो से 2:30 बजे के बीच हमें पक्की खबर मिली कि कुछ घुसपैठिए धुबरी में दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं। हमें यह तो नहीं पता था कि वे किस रास्ते का इस्तेमाल करेंगे, लेकिन शक था कि वे नदी के रास्ते आ सकते हैं। इसलिए, हमने ब्रह्मपुत्र नदी के जोगमाया फेरी घाट पर अपने जवानों को तैनात कर दिया। वहां से 36 बांग्लादेशियों को पकड़ा गया है।'

ये सभी बांग्लादेश के राजशाही संभाग के चपाई नवाबगंज इलाके के रहने वाले हैं। दस्तावेजों की जांच चल रही है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य घुसपैठियों के लिए कोई प्रजनन स्थल नहीं है।

उन्होंने बताया कि 23 और अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेज दिया गया है। उन्होंने गुरुवार को कहा, 'असम के हितों की रक्षा करने और राज्य से हर एक घुसपैठिये को बाहर निकालने के लिए हम पूरी सख्ती बरतेंगे।'


सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार

यह भी पढ़ें- Assam Rifles Bharti 2026: असम राइफल रैली भर्ती के लिए आज है फॉर्म भरने की लास्ट डेट; 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।