विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Assam Rifles Bharti 2026: टेक्निकल-ट्रेड्समैन रैली भर्ती के लिए कल है फॉर्म भरने की लास्ट डेट; 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

Published: Tue, 27 Oct 2026 05:35 PM (IST)

असम राइफल्स रैली भर्ती 2026 के लिए आवेदन की लास्ट डेट कल है। ऐसे में जो युवा 10th से लेकर ...और पढ़ें

असम राइफल्स भर्ती 2026

असम राइफल्स भर्ती 2026

HighLights

  1. असम राइफल्स में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका।

  2. दसवीं से लेकर ग्रेजुएट युवा कल तक ऑनलाइन भर सकते हैं फॉर्म।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। असम राइफल्स में टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन रैली भर्ती 2026 के लिए आवेदन जारी हैं। भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की लास्ट डेट 28 अक्टूबर निर्धारित है। ऐसे में जो भी युवा असम राइफल्स में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं वे बिना देरी करते हुए ऑफिशियल वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। कल के बाद एप्लीकेशन विंडो बंद हो जाएगी।

10th से लेकर ग्रेजुएट युवा तक कर सकते हैं अप्लाई

इस रैली भर्ती में शामिल होने के लिए पद के अनुसार अलग-अलग पात्रता निर्धारित है। वैकेंसी में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 10वीं/ 12वीं/ 10th, 12वीं के साथ ITI- डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन आदि उत्तीर्ण होना आवश्यक है। पदानुसार पात्रता की विस्तृत जांच के लिए इस पेज पर दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके जानकारी हासिल कर लें।

आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23/ 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को छूट असम राइफल्स की ओर से निर्धारित मानदंडों के अनुसार दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

इस भर्ती में शामिल होने के के लिए केवल जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी/ एसटी वर्ग से आने वाले उम्मीदवार फॉर्म निशुल्क भर सकते हैं।

आवेदन का तरीका

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करें। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर फॉर्म को सबमिट करें। अंत में निर्धारित फीस (यदि लागू) हो जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

भर्ती विवरण

ट्रेड/पद का नाम  पदों की संख्या
वारंट ऑफिसर (साइफर) 124
राइफलमैन (इलेक्ट्रिकल फिटर सिग्नल) 32
राइफलमैन (लाइनमैन फील्ड) 21
राइफलमैन (आर्मरर) 29
राइफलमैन (इंजीनियर उपकरण मेकैनिक) 10
राइफलमैन (रिकवरी व्हीकल मेकैनिक) 13
राइफलमैन (इलेक्ट्रीशियन मोटर व्हीकल) 22
हवलदार (इंसट्रूमेंट मेकैनिक) 06
राइफलमैन (मेटलस्मिथ) 19
राइफलमैन (अपहोल्स्टर) 03
राइफलमैन स्टोर कीपर टेक्निकल (इलेक्ट्रिकल मेकैनिकल इंजीनियर) 16
राइफलमैन (व्हीकल मेकैनिक) 23
राइफलमैन (वेल्डर) 02
वारंट ऑफिसर (ड्राफ्ट्समैन) 02
वारंट ऑफिसर (ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन) 01
वारंट ऑफिसर (फिजियोथेरापिस्ट) 02
राइफलमैन (मेसन) 29
कुल पद  354

कैसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को पहले पीईटी/ पीएसटी प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इस चरण में सफल अभ्यर्थियों को ट्रेड टेस्ट/ स्किल, लिखित परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जायेगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों को डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) में भाग लेना होगा।

यह भी पढ़ें- ग्रेजुएट युवाओं के पास एनआईसीएल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों पर नौकरी पाने का मौका, तुरंत कर लें अप्लाई; कल लास्ट डेट