ग्रेजुएट युवाओं के पास एनआईसीएल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों पर नौकरी पाने का मौका, तुरंत कर लें अप्लाई; कल लास्ट डेट
एनआईसीएल एओ भर्ती 2026 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म कल तक भरा जा सकता है। स्नातक पास युवा जो सरकारी नौकरी ...और पढ़ें

NICL AO Recruitment 2026 के लिए जल्द कर लें अप्लाई।
HighLights
एनआईसीएल एओ भर्ती के लिए जल्द कर लें अप्लाई।
कल बंद हो जाएगी एप्लीकेशन विंडो।
17 नवंबर को फेज 1 परीक्षा का होगा आयोजन।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ी खबर है। एनआईसीएल एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जर्नलिस्ट एवं स्पेशलिस्ट/ कैडर 1) भर्ती 2026 के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट कल यानी 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
आवेदन करने के लिए योग्यता एवं मापदंड
एनआईसीएल एओ भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट/ पोस्ट ग्रेजुएट/ बीई/ बीटेक/ एमई/ एमटेक/ बीकॉम/ एमकॉम/ सीए/ ICWA आदि किया हो।
1 अक्टूबर 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) द्वारा कुल 321 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| वित्त (CA एवं CMA) | 20 |
| विधि / कानून (Legal) | 20 |
| सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) | 11 (बैकलॉग सहित) |
| ऑटोमोबाइल इंजीनियर (Automobile Engineers) | 20 |
| जोखिम इंजीनियर (Risk Engineers) | 28 |
| कंपनी सचिव (Company Secretaries) | 2 |
| कृषि (Agriculture) | 20 |
| कुल (विशेषज्ञ / Specialist) | 121 |
| सामान्यज्ञ (Generalist) | 200 |
| कुल | 321 |
फॉर्म भरने का तरीका
भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले पोर्टल ibpsreg.ibps.in/niiclsep26/ पर जाकर Click here for New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें। इसके बाद अन्य डिटेल, हस्ताक्षर एवं फोटोग्राफ अपलोड करें। कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस जमा करें। अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
आवेदन फीस
इस भर्ती के लिए एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये फीस जमा करनी होगी। अन्य सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये निर्धारित है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।
